Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Supreme Court fined Rs 50,000 on RJD leader tejsvi yadav - सुप्रीम कोर्ट ने राजद नेता तेजस्वी पर 50,000 रुपए का जुर्माना लगाया - Sabguru News
होम Delhi सुप्रीम कोर्ट ने राजद नेता तेजस्वी पर 50,000 रुपए का जुर्माना लगाया

सुप्रीम कोर्ट ने राजद नेता तेजस्वी पर 50,000 रुपए का जुर्माना लगाया

0
सुप्रीम कोर्ट ने राजद नेता तेजस्वी पर 50,000 रुपए का जुर्माना लगाया
Supreme Court fined Rs 50,000 on RJD leader tejsvi yadav
Supreme Court fined Rs 50,000 on RJD leader tejsvi yadav
Supreme Court fined Rs 50,000 on RJD leader tejsvi yadav

नई दिल्ली। सुप्रीमकोर्ट ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल नेता एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर सरकारी बंगला अपने पास रखने के मामले में दायर अपील खारिज करते हुए उन पर 50,000 रुपए का जुर्माना लगाया।

मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली एकल पीठ ने राजद प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव की याचिका खारिज करते हुए उन पर 50 हजार रुपये को जुर्माना भी लगाया। पूर्व उप मुख्यमंत्री ने पटना उच्च न्यायालय के फैसले को शीर्ष अदालत में चुनौती दी थी।

उन्होंने बिहार सरकार के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसमें उसने उप मुख्यमंत्री के तौर पर मिले बंगले को खाली करने को कहा था। शीर्ष न्यायालय ने बिहार सरकार को कोई भी निर्देश देने से इन्कार कर दिया।