Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Flamengo fire : 10 killed at Brazilian football club training centre in Rio de janeiro-ब्राज़ील : फुटबॉल क्लब में आग से 10 मरे, 3 झुलसे - Sabguru News
होम Sports Football ब्राज़ील : फुटबॉल क्लब में आग से 10 मरे, 3 झुलसे

ब्राज़ील : फुटबॉल क्लब में आग से 10 मरे, 3 झुलसे

0
ब्राज़ील : फुटबॉल क्लब में आग से 10 मरे, 3 झुलसे
Flamengo fire : 10 killed at Brazilian football club training centre in Rio de janeiro
Flamengo fire : 10 killed at Brazilian football club training centre in Rio de janeiro

रियो डि जेनेरो। ब्राज़ील की राजधानी रियो डि जेनेरो के एक स्टेडियम में शुक्रवार को भयानक आग लग गई जिसकी वजह से करीब 10 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग झुलस गए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना रियो डि जेनेरो स्थित फ्लेमिंगो फुटबॉल क्लब के नीन्हो दे उरुबु प्रशिक्षण मैदान में घटी है। आग स्थानीय समय अनुसार सुबह पांच बजकर 10 मिनट पर लगी। आग को काबू करने में करीब दो घंटे का वक्त लगा।

अग्निशमन कर्मियों ने कहा कि झुलसे लोगों को अस्तपताल ले जाया गया है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। गौरतलब है की प्रशिक्षण मैदान को दो महीने पहले ही खोला गया था।