Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Indian girls win 4 medals in Bahrain Open Taita - बहरीन ओपन टेटे में भारतीय लड़कियों ने जीते 4 पदक - Sabguru News
होम Delhi बहरीन ओपन टेटे में भारतीय लड़कियों ने जीते 4 पदक

बहरीन ओपन टेटे में भारतीय लड़कियों ने जीते 4 पदक

0
बहरीन ओपन टेटे में भारतीय लड़कियों ने जीते 4 पदक
बहरीन ओपन टेटे में भारतीय लड़कियों ने जीते 4 पदक
बहरीन ओपन टेटे में भारतीय लड़कियों ने जीते 4 पदक
बहरीन ओपन टेटे में भारतीय लड़कियों ने जीते 4 पदक

नयी दिल्ली । भारत की युवा लड़कियों ने बहरीन के मानामा में जारी बहरीन जूनियर एंड कैडेट ओपन टूर्नामेंट में अपनी चमक बिखेरते हुए कुल चार पदक हासिल किए। इनमें एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य शामिल है।

भारत की सभी टीमें कैडेट गर्ल्स टीम कटेगरी में शामिल थीं। इन टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर इस आईटीटीएफ प्रीमियम जूनियर सर्किट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह पक्की की। टीम इंडिया 2 में यशस्विनी घोरपड़े और काव्या बास्कर शामिल थीं। इन दोनों का मिस्र 1 टीम का सेमीफाइनल में सामना हुआ। दूसरा सेमीफाइनल दो भारतीय टीमों के बीच खेला गया।

यशस्विनी ने अपने दोनों एकल मैच जीते। इसमें एक निर्णायक मुकाबला भी था, जिसे जीतकर इंडिया 2 टीम ने फाइनल में जगह पक्की की। यशस्विनी ने मिस्र की फरीदा बाडावे और हाना गोडा को हराया।

इंडिया 1 टीम में सुहाना सैनी और अनार्ग्या मंजूनाथ शामिल थीं। इन दोनों ने इंडिया 3 टीम की राधिका सकपाल और हार्डी पटेल को 3-0 से हराकर फाइनल में अपने ही देश की जोड़ीदारों से भिड़ने का श्रेय हासिल किया। इंडिया 3 टीम को अपने प्रयासों की बदौलत कांस्य पदक मिला। फाइनल में सुहाना और अनार्ग्या ने यशस्विनी और काव्या को 3-0 से हराया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इंडिया 2 टीम को रजत पदक मिला।