Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
PM Modi unveils statue of Maharaja Bir Bikram Kishore Manikya Bahadur in tripura-त्रिपुरा : मोदी ने किया माणिक बहादुर की प्रतिमा का अनावारण - Sabguru News
होम Tripura Agartala त्रिपुरा : मोदी ने किया माणिक बहादुर की प्रतिमा का अनावारण

त्रिपुरा : मोदी ने किया माणिक बहादुर की प्रतिमा का अनावारण

0
त्रिपुरा : मोदी ने किया माणिक बहादुर की प्रतिमा का अनावारण
PM Modi unveils statue of Maharaja Bir Bikram Kishore Manikya Bahadur in tripura
PM Modi unveils statue of Maharaja Bir Bikram Kishore Manikya Bahadur in tripura

अगरतला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को त्रिपुरा में अगरतला से करीब 50 किलोमीटर दूर उदयपुर में वीर विक्रम किशोर देववर्मन माणिक बहादुर की प्रतिमा का अनावरण किया।

वीर विक्रम किशोर देववर्मन माणिक बहादुर त्रिपुरा राज्य के नरेश थे। बहादुर के उत्तराधिकारी उनके बेटे कीरत विक्रम किशोर को 1949 में भारत के साथ राज्य के विलय तक दो साल के लिए राजा बनाया गया। महाराजा कीरत उस समय नाबालिग थे, इसलिए राज्य का संचालन उनकी मां की अध्यक्षता वाली काउंसिल ऑफ रीजेंसी द्वारा किया जाता था।

वीर विक्रम किशोर देववर्मन को त्रिपुरा में आधुनिक वास्तुकला का जनक माना जाता है। वर्तमान त्रिपुरा की पूरी योजना उनके शासन के दौरान शुरू की गई थी। उन्हें भूमि सुधारों में भी अग्रणी माना जाता है। उन्होंने वर्ष 1939 में स्थानीय त्रिपुरा आदिवासियों के लिए भूमि आरक्षित की, जो बाद में त्रिपुरा स्वायत्त जिला परिषद के निर्माण में सहायक रही।

देववर्मन ने त्रिपुरा में पहला हवाई अड्डा का निर्माण कराया। पूरे पूर्वोत्तर में जिसे आज दूसरा व्यस्त हवाई अड्डा के रूप में जाना जाता है। अगरतला हवाई अड्डे का नाम महाराजा वीर विक्रम हवाई अड्डा रखा गया है।