Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
February 12 in history : What happened on 12 February in Indian and World History-फरवरी 12 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines फरवरी 12 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

फरवरी 12 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
फरवरी 12 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारत और विश्व के इतिहास में 12 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
1742 – मराठा राजनीतिज्ञ बलाजी जनार्दन भानु उर्फ नाना फडणवीस का जन्म।
1762 – ब्रिटिश नौसेना ने कैरेबियाई द्वीप मार्टिनिक पर कब्जा किया।
1771 – गुस्टाव तृतीय स्वीडन के राजा बने।
1809 – अमरीका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का जन्म।
1818 – दक्षिण अमरीकी देश चिली को स्पेन से स्वतंत्रता मिली।
1855 – अमरीका में मिशीगन विश्वविद्यालय की स्थापना।
1871 – ईसाई मिशनरी, शिक्षाविद एवं भारत में समाज सुधार का काम करने चार्ल्स एफ. एंड्रयूज का इंग्लैंड में जन्म।
1912 – चीन ने ग्रेगोरियन कैलेंडर को अपनाया।
1922 – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कांग्रेस कार्यकारिणी समिति काे असहयोग आन्दोलन समाप्त करने के लिए मनाया।
1925 – उत्तरी यूरोप के बाल्टिक देश इस्टोनिया ने कम्युनिस्ट पार्टी पर प्रतिबंध लगाया।
1928 – गांधी जी ने बारदोली में सत्याग्रह करने की घोषणा की।
1938 – जर्मनी की सेना ऑस्ट्रिया में घुसी।
1953 – सोवियत संघ (अब रूस) ने इजरायल से कूटनीतिक संबंध तोड़े।
1975 – भारत ने खुद को चेचक मुक्त घोषित किया।
1979 – ईरान के प्रधानमंत्री बख्तियार ने सेना का समर्थन खोने के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया।
1994 – नेशनल गैलरी आफ नॉर्वे से एडवर्ड मुंक की विख्यात पेटिंग ‘द स्क्रीम’ चोरी हुई।
1999 – अमरीकी सीनेट में तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के खिलाफ महाभियोग गिरा।
2002 – ईरान के एक विमान के खुर्रमबाद हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण 119 लोगों की मौत हो गई।