Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
February 15 in history : What happened on 15 February in Indian and World History-फरवरी 15 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines फरवरी 15 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

फरवरी 15 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
फरवरी 15 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारत और विश्व इतिहास में 15 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:
1764 – अमरीका में सेंट लुईस शहर की स्थापना हुई।
1869 – उर्दू के प्रसिद्ध कवि और लेखक मिर्जा गालिब असद उल्लाह बेग खान का निधन।
1564 –महान खगोलशास्त्री गैलीलियो का जन्म।
1926 – अमरीका में अनुबंध एयर मेल सेवा की शुरूआत।
1942 – सिंगापुर ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान की सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया ।
1961 – बेल्जियम में बोइंग 707 विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 73 लोगों की मौत।
1962- अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
1965- मैपल (एक प्रकार का छायादार वृक्ष) के पत्ते को कनाडा के आधिकारिक ध्वज में स्थान मिला।
1976 -मध्य प्रदेश के भोपाल में केन्द्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान की स्थापना की गई।
1989 – सोवियत संघ (अब रूस) ने अफगानिस्तान से अपने सैनिकों को हटाने की घोषणा की।
2000- प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक बी.आर चोपड़ा को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया।
2012- मध्य अमरीकी देश होंडुरास स्थित कोमायागुआ जेल में भीषण आग में 358 लोगों की मौत।
2017 – इसरो ने एक साथ 104 उपग्रहों को प्रक्षेपण करके विश्व कीर्तिमान बनाया।