Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Amit Shah : BJP will form strong alliance in TN for LS polls-तमिलनाडु में मजबूत गठबंधन से भाजपा जीतेगी सभी सीटें : शाह - Sabguru News
होम Headlines तमिलनाडु में मजबूत गठबंधन से भाजपा जीतेगी सभी सीटें : शाह

तमिलनाडु में मजबूत गठबंधन से भाजपा जीतेगी सभी सीटें : शाह

0
तमिलनाडु में मजबूत गठबंधन से भाजपा जीतेगी सभी सीटें : शाह
Amit Shah : BJP will form strong alliance in TN for LS polls
Amit Shah : BJP will form strong alliance in TN for LS polls
Amit Shah : BJP will form strong alliance in TN for LS polls

इरोड। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि पार्टी मजबूत गठबंधन करके तमिलनाडु लोकसभा की सभी 39 सीटें जीतेगी।

शाह ने गुरुवार को तमिलनाडु के इरोड जिले में बुनकर समुदाय को संबोधित करते हुए यह दावा किया। जनसभा में शाह ने पार्टी के घोषणापत्र में शामिल करने के लिए बुनकर समुदाय से सुझाव भी मांगे।

जनसभा में विभिन्न संसदीय सीटों से शामिल वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले गठबंधन की सुनिश्चित करने और इसके लिए काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य जनता की सहभागिता से सुशासन प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि बुनकरों और अन्य लोगों की आवश्यकताओं काे समझकर उन्हें पार्टी के घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा। समाज के प्रत्येक वर्गों के विचारों को जानने के बाद ही घोषणापत्र तैयार किया जाएगा।

शाह ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार ने पिछले पांच वर्षों के कार्यकाल के दौरान बुनकर उद्योग को पुनर्जीवित करने के लिए कई कदम उठाए हैं। कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की पिछली सरकार में इस उद्योग को बड़ी मार झेलनी पड़ी थी। राजग सरकार ने कपड़ा उद्योग के लिए 1230 करोड़ आवंटित किए हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि द्रमुक-कांग्रेस गठबंधन प्रगतिशील नहीं बल्कि भ्रष्ट गठबंधन है। भाजपा तमिलनाडु की सभी लोकसभा जीतने के लिए अजेय गठबंधन बनाएगी। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि एक ओर भ्रष्ट गठबंधन है और दूसरी ओर जनता की आवश्यकताओं और आकांक्षाओं को पूरा करने वाला गठबंधन है।

उन्होंने कहा विपक्ष के गठबंधन के सहयोगी दलों ने द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन द्वारा अगले प्रधानमंत्री के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम को स्वीकार नहीं किया है।

भाजपा अध्यक्ष ने इरोड, सलेम, करुर, नमक्कल और अन्य जिलों के पार्टी के बूथ समिति कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने एक अच्छा बजट पेश किया है। गांधी किसान को दी गई आर्थिक सहायता का मखौल उड़ा रहे हैं। कांग्रेस ने अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में किसानों के लिए कुछ नहीं किया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री पोन राधाकृष्णन ने कहा कि भाजपा ऐसी जीत हासिल करेगी कि लोकसभा चुनाव के बाद कोई विपक्षी दल ही नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कि द्रमुक नेतृत्व वाला गठबंधन लोकतांत्रिक गठबंधन नहीं है और भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन ही असल लोकतांत्रिक गठबंधन है। भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष तमिलिसई सुंदरराजन ने कहा कि भाजपा को सबसे ज्यादा सांसद तमिलनाडु से मिलेंगे।