Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सुल्तान हाली बेशर्मी के साथ जोर जोर से भारत की सेना पर हंसने लगे - Sabguru News
होम Breaking सुल्तान हाली बेशर्मी के साथ जोर जोर से भारत की सेना पर हंसने लगे

सुल्तान हाली बेशर्मी के साथ जोर जोर से भारत की सेना पर हंसने लगे

0
सुल्तान हाली बेशर्मी के साथ जोर जोर से भारत की सेना पर हंसने लगे
पाकिस्तान का महाबेशरम रक्षा विशेषज्ञ सुल्तान हाली
पाकिस्तान का महाबेशरम रक्षा विशेषज्ञ सुल्तान हाली
पाकिस्तान का महाबेशरम रक्षा विशेषज्ञ सुल्तान हाली

पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन ने कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ पर घात लगाकर हमला किया, इस हमले में भारत के लगभग 40 जवान शहीद हो गए। इसमें से अधिकतर जवान कुछ समय पहले ही अपने घर से लौटे थे और यह वादा किया था कि हम जल्द फिर आएंगे लेकिन अब तिरंगे में लिपटी देह ही उनके घर पहुंचेगी।

इसके चलते एक टीवी चैनल पर हुए चर्चा में जिसमें पाकिस्तान के रक्षा विशेषज्ञ सुल्तान हाली शामिल हुए थे, उन्होंने बड़ी बेशर्मी के साथ कहा आतंकी हमले में हमारा हाथ हाथ नहीं है। हमला जिसने भी कराया भारत का ही कोई था।

इसके चलते हैं भारत के रक्षा विशेषज्ञ सिन्हा ने कहा कि आपको यह कहते हुए शर्म आनी चाहिए। इसके बाद सुल्तान हाली ने सेना को वह भारत को बहुत ही खरी खोटी सुनाई और बेशर्मी के साथ जोर जोर से हंसने भी लगे और कहा कि तुम जैसे लोगों को तो जूते मारने चाहिए। इसके चलते भारत रक्षा विशेषज्ञ सिन्हा ने कहा जिन लोगों ने भी भारत में यह सब किया है उनको पाकिस्तान में घुसकर मारेंगे।

जवाब में सुल्तान हाली ने कहा कि एक बार आ तो सही फिर तुम्हें बताएंगे कि हम क्या हैं और इसके चलते सुल्तान ने इस बात के लिए भी मना कर दिया भारत ने पाकिस्तान पर किसी प्रकार की कोई सर्जिकल स्ट्राइक करी थी। भारत की स्थिति बड़ी नाजुक है क्योंकि भारत अभी गम में डूबा हुआ है।

अपने जवानों को खोने से भारत की सेना भी आहात हुई है और उन नौजवानों के घरवालों की राह देखते देखते वक्त निकल जाएगा लेकिन अब वह जवान जो कि किसी का भाई किसी का बेटा, किसी का पति था अब लौट के नहीं आएगा। ऐसे मौके पर पाकिस्तान के रक्षा विशेषज्ञ सुल्तान अली का इतना खराब बयान उन्हें शोभा नहीं देता।

इसके लिए सच में कड़ा से कड़ा कदम उठाना चाहिए ऐसा भारत का हर एक नागरिक चाहता है। यहां पर अब कोई राजनीतिक चर्चा होती है या नहीं यह तो राजनीतिक पार्टियों पर ही निर्भर करता है, लेकिन हर एक जन से यही आवाज आती है भारत के जवानों के साथ जो किया गया है उसका जवाब पाकिस्तान को जरूर मिलना चाहिए।