Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Redmi note 7 pro teased on weibo lu weibing in hindi - XIAOMI REDMI NOTE 7 PRO भी जल्द होगा लॉन्च, देखिये क्या होंगे इसके फीचर - Sabguru News
होम Business XIAOMI REDMI NOTE 7 PRO भी जल्द होगा लॉन्च, देखिये क्या होंगे इसके फीचर

XIAOMI REDMI NOTE 7 PRO भी जल्द होगा लॉन्च, देखिये क्या होंगे इसके फीचर

0
XIAOMI REDMI NOTE 7 PRO भी जल्द होगा लॉन्च, देखिये क्या होंगे इसके फीचर
Redmi note 7 pro teased on weibo lu weibing in hindi
Redmi note 7 pro teased on weibo lu weibing in hindi
Redmi note 7 pro teased on weibo lu weibing in hindi

हाल ही में शाओमी ने रेडमी को अलग ब्रांड घोषित किया है। रेडमी ब्रांड के तहत पहला स्मार्टफोन रेडमी नोट 7 लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन आने वाली 28 फरवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा। रेडमी नोट 7 के लॉन्च के बाद से ही चर्चा हो रही है कि शाओमी रेडमी नोट 7 प्रो स्मार्टफोन पर भी काम कर रही है और इस स्मार्टफोन को भी टेक मंच पर लाएगी। अब तक रेडमी नोट 7 प्रो के ​अस्तित्व को सिर्फ अंदाजों में ही बोला जा रहा था, लेकिन अब शाओमी ने स्वयं साफ कर दिया है कि कंपनी रेडमी नोट 7 प्रो भी लाएगी। रेडमी नोट 7 प्रो मी 9 के लॉन्च होने के कुछ दिनों बाद ही टेक मंच पर दस्तक दे देगा।

redmi note 7 pro के फीचर्स

1.लीक्स के अनुसार रेडमी नोट 7 प्रो को भी वॉटरड्रॉप नॉच पर पेश किया जा सकता है।

2.रेडमी नोट 7 प्रो स्पेसिफिकेशन्स के मामले में रेडमी नोट 7 से अधिक एडवांस और पावरफुल होगा।

3.इस फोन में भी 48-मेगापिक्सल कैमर के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा।

4.रेडमी नोट 7 में जहां सैमसंग का कैमरा सेंसर दिया गया है वहीं रेडमी नोट 7 प्रो में सोनी आईएमएक्स586 सेंसर दिया जा सकता है।

5.रेडमी नोट 7 प्रो को भी भारत में 6जीबी रैम से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है।

6.रेडमी नोट 7 प्रो को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है।