Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
india hikes customs duty on goods from pakistan to 200% after pulwama terror attack-पाकिस्तान से आयातित वस्तुओं पर 200 प्रतिशत आयात शुल्क लागू - Sabguru News
होम Delhi पाकिस्तान से आयातित वस्तुओं पर 200 प्रतिशत आयात शुल्क लागू

पाकिस्तान से आयातित वस्तुओं पर 200 प्रतिशत आयात शुल्क लागू

0
पाकिस्तान से आयातित वस्तुओं पर 200 प्रतिशत आयात शुल्क लागू

नई दिल्ली। सरकार ने पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर पाकिस्तान को दिए गए सबसे वरीयता प्राप्त राष्ट्र का दर्जा वापस लेने के बाद वहां से आयात की जाने वाली वस्तुओं पर 200 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने का फैसला किया है।

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

पाकिस्तान से भारत अभी आमतौर पर फल, सीमेंट, चमड़ा, रसायन और मसाले आयात करता है। वर्ष 2017-18 में पाकिस्तान ने भारत को 48.85 करोड़ डॉलर का निर्यात किया था। वर्ष 2016-17 में भारत और पाकिस्तान के बीच 2. 27 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार हुआ था जो वर्ष 2017-18 में मामूली बढ़कर 2. 41 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।

उल्लेखनीय है कि पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के काफिले पर हुए हमले में 40 से अधिक जवान शहीद हो गए थे जिसके बाद सरकार ने पाकिस्तान को वर्ष 1996 में दिए गए वरीयता प्राप्त राष्ट्र का दर्जा वापस ले लिया था।