Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
troops rescues 80 hostages in Nigeria-नाइजीरिया में लुटरों की गिरफ्त से 80 बंधक मुक्त - Sabguru News
होम Headlines नाइजीरिया में लुटरों की गिरफ्त से 80 बंधक मुक्त

नाइजीरिया में लुटरों की गिरफ्त से 80 बंधक मुक्त

0
नाइजीरिया में लुटरों की गिरफ्त से 80 बंधक मुक्त
troops rescues 80 hostages in Nigeria
troops rescues 80 hostages in Nigeria
troops rescues 80 hostages in Nigeria

लागोस। नाइजीरिया के सुरक्षाबलों ने उत्तरी पश्चिमी जामफारा प्रांत में हथियारबंद लुटरों द्वारा बंधक बनाए गए कम से कम 80 लोगों को मुक्त करा लिया। नाइजीरिया सरकार ने एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जामफारा प्रांत की राजधानी गुसाऊ में वायुसेना के प्रवक्ता क्लेमेंट अबिदे ने बयान जारी कर कहा अपहृत लोगों में जाफराना प्रांत के कुछ समुदायों के पुरुष, महिला और बच्चे शामिल थे। पिछले सप्ताह अपहृत लोगों को मुक्त कराने के लिए एक सैन्य अभियान शुरू किया गया। सैन्य अभियान के साथ-साथ सैनिक बाहर निकलने के सभी रास्तों पर भी नजर बनाए हुए थे। इससे हथियारबंद लुटेरों के हौंसले पस्त हो गए।

प्रवक्ता ने कहा कि छह संदिग्ध लुटेरों और अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। अभियान के दौरान कुछ हथियार, आयुद्ध सामग्री को बरामद किया गया है। गिरफ्तार किए गए लुटेरों को जांच के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है।