Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
seven Dead, 3 Injured In Accident On Yamuna Expressway Near Mathura-मथुरा यमुना एक्सप्रेस-वे पर एम्बुलेंस और कार की भीषण टक्कर,आठ की मृत्यु - Sabguru News
होम India City News मथुरा यमुना एक्सप्रेस-वे पर एम्बुलेंस और कार की भीषण टक्कर,आठ की मृत्यु

मथुरा यमुना एक्सप्रेस-वे पर एम्बुलेंस और कार की भीषण टक्कर,आठ की मृत्यु

0
मथुरा यमुना एक्सप्रेस-वे पर एम्बुलेंस और कार की भीषण टक्कर,आठ की मृत्यु
seven Dead, 3 Injured In Accident On Yamuna Expressway Near Mathura
seven Dead, 3 Injured In Accident On Yamuna Expressway Near Mathura

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के बल्देव क्षेत्र में मंगलवार सुबह एम्बुलेंस और कार के बीच हुई भीषण टक्कर में दो महिलाओं समेत आठ लोगों की मृत्युु हो गई और अन्य पांच घायल हो गए।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आदित्य शुक्ला ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब कि बल्देव क्षेत्र के बुर्ज सुखदेव गांव के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर श्रमिक जहीर का शव जम्मू से बिहार ले जा रही तेज रफ्तार एम्बुलेन्स डिवाईडर से टकराकर दूसरी ओर पलट गई। उसी समय समय आगरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार उससे टकरा गई।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के कुछ हिस्से को काटकर क्रेन की सहायता से खींचकर अलग किया जा सका। सभी पांच घायलों को आगरा के कृष्णा अस्पताल भेजा गया है जहां पर दो की हालत गंभीर बनी हुई है तथा शेष की हालत स्थिर बनी हुई है।

शुक्ला के अनुसार बिहार के अरवल निवासी श्रमिक 45 वर्षीय जहीर अंसारी कश्मीर में काम करता था। पैर फिसलकर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। बेहतर इलाज के लिए परिजन उसे दिल्ली लेकर आ रहे थे लेकिन उसने रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। जहीर की मृत्यु होने पर परिजन उसके बिहार ले जा रहे थे। मृतकों की शिनाख्त कराई जा रही है।