Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
ajmer congress Welcome announcement of increase in medical assistance-चिकित्सा सहायता राशि बढ़ाने की घोषणा का स्वागत - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer चिकित्सा सहायता राशि बढ़ाने की घोषणा का स्वागत

चिकित्सा सहायता राशि बढ़ाने की घोषणा का स्वागत

0
चिकित्सा सहायता राशि बढ़ाने की घोषणा का स्वागत

अजमेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ संजय पुरोहित, प्रदेश महासचिव डॉ जीएस बुंदेला, सचिव डॉ अमित सोनगरा, शहर अध्यक्ष डॉ मयंक शुभम, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिव कुमार बंसल, सौरभ यादव ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा चिकित्सा सहायता राशि में बढाने की घोषणा का स्वागत किया है।

कांग्रेसी नेताओं ने एक वक्तव्य जारी कर बताया कि राजस्थान सरकार ने चिकित्सा सहायता के प्रकरणों में राजकीय अस्पताल में उपचार करवाने पर सहायता राशि एक लाख रुपए से बढ़ाकर 1 लाख 50 हजार रुपए किए जाने की घोषणा की है।

यह सहायता राशि अनुमानित व्यय का 40 प्रतिशत या अधिकतम 1 लाख 50 हजार रुपए होगी। इसी तरह निजी चिकित्सालय में उपचार करवाने पर सहायता राशि 60 हजार रुपए से बढ़ाकर 90 हजार रुपए की घोषणा गई है। यह सहायता राशि अनुमानित व्यय का 30 प्रतिशत या अधिकतम 90 हजार रुपए देय होगी।

चिकित्सा सहायता के प्रकरणों में वार्षिक आय की सीमा को भी एक लाख रुपए से बढ़ाकर 2 लाख रुपए किया गया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार के सुशासन मुख्यमंत्री सहायता कोष से जारी सहायता राशि में भी वृद्धि की है।

दुर्घटना में घायलों को दी जाने वाली सहायता राशि 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 20 हजार रुपए तथा दुर्घटना में मृत्यु पर आश्रितों को दी जाने वाली सहायता राशि भी 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपए की गई है।