Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
February 23 in history : What happened on 23 February in Indian and World History-फरवरी 23 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines फरवरी 23 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

फरवरी 23 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
फरवरी 23 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारत एवं विश्व इतिहास में 23 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
1468 – छपाई की मशीन का आविष्कार करने वाले जोहानेस गुटेनबर्ग का निधन।
1768 – कर्नल स्मिथ ने ब्रिटिश सत्ता को स्वीकार कर चुके हैदराबाद के निजाम के साथ शांति समझौता किया।
1799 – मिस्र पर फ्रांस के तानाशाह नेपोलियन बोनापार्ट का अधिकार हो जाने के बाद फ्रांसीसी सेना ने आक्रमण शुरू किया।
1871 – इंग्लैंड की राजधानी में यूरोपीय सरकारों की उपस्थिति में लंदन कॉन्फ़्रेन्स हुई। इसका मुख्य कारण फ्रांस पर जर्मनी की विजय तथा दिन प्रतिदिन उसकी बढ़ती शक्ति थी।
1886 – अमरीका के रसायनशास्त्री और आविष्कारक मार्टिन हेल ने एल्युमिनियम की खोज की।
1940 – रूसी सेनाओं ने यूनान के समीप स्थित लासी द्वीप पर कब्जा किया।
1947 – दुनिया को मानक में पिरोने वाले अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन की स्थापना हुई।
1952 – भारत में कर्मचारी भविष्य निधि एवं विविध प्रावधान अधिनियम पारित किया गया।
1958 – अर्जेंटीना के महान फाॅर्मूला वन चालक खुआन मैनुएल फांगियो का दो लोगों ने अपहरण कर लिया।
1962 – अमरीका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1967 – अमरीकी सेनाओं ने वियतनाम युद्ध में बड़ा हमला शुरू किया।
1969 – अभिनेत्री मधुबाला का निधन।
1970 – गुयाना देश गणराज्य बना और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
2003 – कनाडा के डेविसन ने विश्व कप का सबसे तेज़ शतक लगाकर 1983 में कपिल देव के रिकार्ड को तोड़ा।
2007 – पाकिस्तान ने शाहीन-2 मिसाइल का परीक्षण किया।
2010 – भारत के मशहूर चित्रकार एम.एफ. हुसैन को कतर की नागरिकता दी गई।
2014 – रूस के सोच्चि शहर में 22वें शीतकालीन ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।