Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Supaul : 11 year old girl raped during wedding ceremony, accused arrested-सुपौल : शादी समारोह में 11 साल की लडकी के साथ रेप, आरोपी अरेस्ट - Sabguru News
होम Bihar सुपौल : शादी समारोह में 11 साल की लडकी के साथ रेप, आरोपी अरेस्ट

सुपौल : शादी समारोह में 11 साल की लडकी के साथ रेप, आरोपी अरेस्ट

0
सुपौल : शादी समारोह में 11 साल की लडकी के साथ रेप, आरोपी अरेस्ट
11 year old girl raped in Supaul
11 year old girl raped in Supaul
11 year old girl raped in Supaul

सुपौल। बिहार में सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र से पुलिस ने नाबालिग से बलात्कार के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि पिपरा थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरूवार को एक शादी समारोह में मिठाई बनाने वाले हलवाई ने करीब ग्यारह वर्षीय एक नाबालिग को झांसा देकर एक सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया।

समारोह खत्म होने के बाद लड़की के परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने गांव के आस-पास के इलाके में ढूंढा तो वह बेहोश अवस्था में बांसबाड़ी में मिली।

सूत्रों ने बताया कि होश में आने के बाद लड़की ने परिजनों को घटना की जानकारी दी जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने आरोपी युवक प्रमोद मंडल को पकड़ कर एक कमरे में बंद कर दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अपस्ताल भेजा गया है।