Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Congress organizes booth training camp of Makrana assembly-कांग्रेस के मकराना विधानसभा का बूथ प्रशिक्षण शिविर आयोजित - Sabguru News
होम Headlines कांग्रेस के मकराना विधानसभा का बूथ प्रशिक्षण शिविर आयोजित

कांग्रेस के मकराना विधानसभा का बूथ प्रशिक्षण शिविर आयोजित

0
कांग्रेस के मकराना विधानसभा का बूथ प्रशिक्षण शिविर आयोजित

नागौर। नागौर के मकराना स्थित रामधन रांदड भवन में शुक्रवार को कांग्रेस के मकराना विधानसभा का बूथ प्रशिक्षण शिविर वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई के मुख्य आतिथ्य व कांग्रेस जिलाध्यक्ष जाकिर हुसेन गैसावत की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मंत्री विश्नोई ने कहा कि कांग्रेस राज मे जनता का हित सर्वोपरि होता है। बदले की भावना से नहीं बल्कि जन हित की भावना से काम होता है। शिविर के दौरान कोडिनेटर पूर्व मंत्री नसीम अख्तर, ताराचंद गहलोत, विजय गर्ग एवं सुनिल शर्मा ने भाजपा की जन विरोधी नीतियों व सोच से अवगत कराते हुए कार्यकर्ताओं से एक जुटता का आह्वान किया।

इस मौके पर प्रधान हिम्मत सिंह राजपुरोहित, सभापति शौकत गौड, भामाशाह मुख्तार अहम्द गौड, दिलीप सिंह चौहान, एडवोकेट अब्दुल मतीन, जिला महिला अध्यक्ष गीता सोलंकी सहित अनेक कांग्रेसी मौजूद थे।