Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
23 year old woman raped by friend's husband in ashoknagar-अशोकनगर : सहेली के पति ने नींद की ​गोली खिलाकर किया रेप - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Bhopal अशोकनगर : सहेली के पति ने नींद की ​गोली खिलाकर किया रेप

अशोकनगर : सहेली के पति ने नींद की ​गोली खिलाकर किया रेप

0
अशोकनगर : सहेली के पति ने नींद की ​गोली खिलाकर किया रेप

अशोकनगर। मध्यप्रदेश के अशोकनगर में शनिवार को एक महिला ने अपनी सहेली के पति के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज कराया है।

सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि विदिशा जिले के गुलाबगंज निवासी 23 वर्षीय महिला ने हिनोतिया निवासी राम कृष्ण यादव के खिलाफ बलात्कार एवं छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने बताया गुलाबगंज निवासी 23 वर्षीय महिला ने शिकायत की कि 20 फरवरी को वह अपनी सहेली के साथ अशोकनगर आई थी। सहेली पति के साथ शहर में ही किराए का कमरा लेकर रहती है।

21 फरवरी को जब वह अपनी सहेली के घर से जाने लगी तो सहेली के पति हिनोतिया निवासी रामकृष्ण यादव ने उसे रोक लिया और रात को नींद की गोली मिलाकर दूध दिया। नींद की गोली मिले दूध को पी लेने से पीडि़ता और उसकी सहेली को नींद आ गई और सहेली के पति रामकृष्ण ने उसके साथ बलात्कार किया।