Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Lok Sabha elections to be held in the country all the time: Sunil Arora - देश में समय से होंगे लोकसभा चुनाव इसके लिये सभी तैयारियां पूरी: सुनील अरोड़ा - Sabguru News
होम Headlines देश में समय से होंगे लोकसभा चुनाव इसके लिये सभी तैयारियां पूरी: सुनील अरोड़ा

देश में समय से होंगे लोकसभा चुनाव इसके लिये सभी तैयारियां पूरी: सुनील अरोड़ा

0
देश में समय से होंगे लोकसभा चुनाव इसके लिये सभी तैयारियां पूरी: सुनील अरोड़ा
Lok Sabha elections to be held in the country all the time: Sunil Arora
Lok Sabha elections to be held in the country all the time: Sunil Arora
Lok Sabha elections to be held in the country all the time: Sunil Arora

लखनऊ । भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा है कि देश में लोकसभा चुनाव समय से ही होंगे इसके लिये सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है।

अरोड़ा ने शुक्रवार को यहां संवाददाताअों से कहा कि देश में लोकसभा के चुनाव समय से होंगे। आयोग जल्द ही लोकसभ चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा। उन्होंने चुनाव की तारीख आगे बढऩे की संभावना को सिरे से खारिज कर दिया।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने पिछले तीन दिन तक जिलों एवं मंडल के शीर्ष प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद आज केंद्र सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार भी मौजूद थे।