Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
March 03 in history : What happened on 3 march in Indian and World History-मार्च 03 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines मार्च 03 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

मार्च 03 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
मार्च 03 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1575- मुगल बादशाह अकबर ने तुकारोई की लड़ाई में बंगाल की सेना को परास्त किया।
1707- छठे मुगल बादशाह औरंगजेब का निधन, बहादुरशाह प्रथम ने गद्दी संभाली।
1839- टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा का जन्म हुआ।
1919- मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध लेखक हरिनारायण आप्टे का निधन।
1923 – टाइम पत्रिका का पहला प्रकाशन हुआ।
1983- सातवां गुटनिरपेक्ष सम्मेलन नयी दिल्ली में संपन्न हुआ।
1992- तुर्की के कोयला खदान में गैस विस्फोट में 263 लोग मारे गये।
2005 – यूक्रेन के राष्ट्रपति विक्टर यूशचेंकों की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय रक्षा परिषद ने इराक से अपने सैनिकों को वापस बुलाने का निर्णय लिया।
2006 – फिलीपींस में आपातकाल हटाया गया।
2007 – पाकिस्तान ने हत्फ़-2 अब्दाली बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया।