Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
bodies of two girls found in Narmada canal in Jalore-सांचौर : नर्बदा नहर में दो किशोरियों के शव बरामद - Sabguru News
होम Rajasthan Jalore सांचौर : नर्बदा नहर में दो किशोरियों के शव बरामद

सांचौर : नर्बदा नहर में दो किशोरियों के शव बरामद

0
सांचौर : नर्बदा नहर में दो किशोरियों के शव बरामद

जालोर। राजस्थान के जालोर जिले की सांचौर तहसील क्षेत्र में पुलिस ने नर्मदा नहर की मुख्य कैनाल में आज दो किशोरियों के शव बरामद किए।

पुलिस के अनुसार मृतक किशोरियों की पहचान चितलवाना निवासी कमला कोली (14) एवं गोमी गांव निवासी रूसना कोली (13) के रूप में की गई है। मामा भुआ की बहनें दोनों किशोरियां शुक्रवार को अगार गांव से लापता हो गई थी।

नर्बदा नहर के किनारे उनकी चप्पले मिलने पर ग्रामीणों के सहयेाग से पुलिस ने खोजबीन की तो डेडवा के पास मुख्य कैनाल में रस्सी से बंधे हुए दोनों किशोरियों के शव मिले।

दोनों बालिकाओं में से एक अगार व दूसरी गोमी गांव की बताई जा रही है। ये दोनों शुक्रवार को अगार गांव से लापता हुई थी। उनके लापता होने की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी थी। पुलिस रात को ही इनकी खोजबीन शुरू कर दी थी। इसी दरम्यिान ग्रामीणों ने डेडवा सरहद पर नर्मदा नहर के किनारे चप्पलें पड़ी होने की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।