Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
NDA rally in response to Congress rally patna - कांग्रेस की रैली के जवाब में होगी राजग रैली : सदानंद - Sabguru News
होम Bihar कांग्रेस की रैली के जवाब में होगी राजग रैली : सदानंद

कांग्रेस की रैली के जवाब में होगी राजग रैली : सदानंद

0
कांग्रेस की रैली के जवाब में होगी राजग रैली : सदानंद
कांग्रेस की रैली के जवाब में होगी राजग रैली : सदानंद
कांग्रेस की रैली के जवाब में होगी राजग रैली : सदानंद
कांग्रेस की रैली के जवाब में होगी राजग रैली : सदानंद

पटना | बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की कल आयोजित होने वाली संकल्प रैली में सरकारी संसाधनों के दुरूपयोग का आरोप लगाते हुए आज कहा कि तमाम कोशिशों के बावजूद रैली की सफलता पर संशय बना हुआ है।

श्री सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और राजग के नेता लोकसभा चुनाव-2019 को लेकर काफी घबराये हुये हैं, क्योंकि उन्हें विश्वास हो चला है कि उनकी पुनर्वापसी नहीं होने जा रही है।

इस कारण ही तीन फ़रवरी 2019 को पटना में हुई कांग्रेस की जन आकांक्षा रैली के जवाब में तीन मार्च को राजग की संकल्प रैली हो रही है। इस रैली की सफलता पर अब भी संशय है। राजनीतिक हलकों में इस रैली को प्रदेश में राजग की खिसकती जमीन को बचाने के रूप में भी देखा जा रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि केंद्र और राज्य में राजग की सरकार है।

राज्य सरकार और बिहार से केंद्र सरकार के सभी मंत्री सरकारी संसाधनों के साथ रैली को सफल बनाने की कोशिश में दिन – रात लगे हुये हैं। रैली की तैयारी की वजह से इन दिनों जनहित के प्रायः सारे सरकारी काम ठप्प पड़े हुये हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी अमलों की ताकत रैली को सफल बनाने में झोंक दी गई है।