Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
bjp kamal sandesh bike rally in jaipur-भाजपा ने निकाली कमल सन्देश मोटर साइकिल महारैली - Sabguru News
होम Headlines भाजपा ने निकाली कमल सन्देश मोटर साइकिल महारैली

भाजपा ने निकाली कमल सन्देश मोटर साइकिल महारैली

0
भाजपा ने निकाली कमल सन्देश मोटर साइकिल महारैली
bjp kamal sandesh bike rally in jaipur
bjp kamal sandesh bike rally in jaipur
bjp kamal sandesh bike rally in jaipur

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आज सभी दो सौ विधानसभा क्षेत्रो में कमल सन्देश मोटर साइकिल महारैली आयोजित की गई।

पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने जयपुर में सिविल लाइन्स विधानसभा क्षेत्र की रैली को गुर्जर की थड़ी पर हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरूण चतुर्वेदी, शहर जिला अध्यक्ष मोहन लाल गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ने महारैली में झुंझनू में भाग लिया। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालावाड़ में, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने भरतपुर में, प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा ने चाकसू में तथा प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच ने बगरू में मोटर साइकिल महारैली में भाग लिया।

केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ एवं पूर्व मंत्री राज्यपाल सिंह शेखावत ने झोटवाडा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को हरी झण्डी दिखाकर महारैली को रवाना किया।

सांसद रामचरण बोहरा ने मालवीय नगर और आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र, विधायक नरपत सिंह राजवी ने विधाधर नगर विधानसभा क्षेत्र, विधायक अशोक लाहोटी ने सांगानेर विधानसभा क्षेत्र, विधायक सतीश पूनिया ने आमेर विधानसभा क्षेत्र, पूर्व विधायक सुरेन्द्र पारीक ने हवामहल विधानसभा क्षेत्र तथा शहर मंत्री लक्ष्मीकांत पारीक किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को हरी झण्डी दिखाकर महारैली को रवाना किया।