Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
ajmer gets mahila shakti Patrolling Unit-अजमेर में मनचलों को धर दबोचेगी महिला 'शक्ति' पेट्रोलिंग यूनिट - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर में मनचलों को धर दबोचेगी महिला ‘शक्ति’ पेट्रोलिंग यूनिट

अजमेर में मनचलों को धर दबोचेगी महिला ‘शक्ति’ पेट्रोलिंग यूनिट

0
अजमेर में मनचलों को धर दबोचेगी महिला ‘शक्ति’ पेट्रोलिंग यूनिट

अजमेर। स्मार्ट सिटी बनते जा रहे अजमेर शहर में अब स्कूल, कॉलेज छात्राओं सहित अन्य महिलाओं की सुरक्षा का दायरा बढाया गया है। इसके लिए शनिवार से महिला शक्ति पेट्रोलिंग यूनिट विधिवत एक्शन में आ गई।

जिला पुलिस प्रशासन की ओर से मनचलों व असामाजिक तत्वों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने के लिए गठित की गई महिला शक्ति पेट्रोलिंग यूनिट को पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

एसपी ने बताया कि महिला पेट्रोलिंग यूनिट शहर के स्कूल, कॉलेजों, बाजारों तथा मेला-त्यौहार के दौरान महिलाओं से साथ घटित अपराधों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सड़क छाप मजनुओं, आवारा युवकों व मनचलें बाइकर्स की अनैतिक हरकतों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से इसकी शुरुआत की गई है।

पुलिस लाइन परिसर में आयोजित एक सादे समारोह के दौरान एसपी ने कहा कि अजमेर में भी महिला पुलिस पेट्रोलिंग की शुरुआत हुई है। इससे पहले जयपुर, अलवर आदि में भी ऐसी ही कवायद की गई है। आरंभिक चरण में तीन दलों का गठन किया है।

इसका उद्देश्य शहर में आम जन व विशेषकर महिलाओं में सुरक्षा का अहसास करवाना है। पेट्रोलिंग यूनिट की दो-दो सदस्य एक वाहन पर सवार होकर पेट्रोलिंग करेंगी। ये महिला पुलिसकर्मी कंट्रोल रूम के मार्फत एसपी से सीधे संपर्क करेगी।

कहीं से भी किसी छात्रा या महिला से किसी भी तरीके की कोई भी छेड़छाड़ की सूचना आएगी तो तत्काल पेट्रोलिंग यूनिट वहां पहुंचेगी। यह यूनिट की महिला पुलिसकर्मी सतर्क रहकर कार्य करेंगी और संबंधित थाने से हमेशा संपर्क में रहेंगी।

इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, डीएसपी, शहर कोतवाल, समेत पुलिस विभाग के आला अधिकारी भी मौजूद थे। इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक ने महिला पुलिस पेट्रोलिंग दल की सभी महिलाओं को उनके दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।