Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
March 04 in history : What happened on 4 march in Indian and World History-मार्च 04 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines मार्च 04 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

मार्च 04 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
मार्च 04 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1788- पश्चिम बंगाल में कलकत्ता गजट का पहला प्रकाशन हुआ।
1930- फ्रांस में आई भयंकर बाढ़ से करीब 700 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।
1951- नई दिल्ली में पहले एशियाई खेलों का आयोजन किया गया।
1961- भारत के पहले विमान वाहक युद्धपोत आईएनएस विक्रांत की तैनाती की गई।
1977- रोमानिया में भूकंप से 1541 लोगों की मौत हुई।
1998 – भारत के प्रकाश शाह सं.रा. महासचिव द्वारा बगदाद में विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किए गए।
2001 – तालिबान ने मूर्तियों को खरीदने की ईरान की पेशकश ठुकराई।
2002 – राष्ट्रमंडल में जिम्बाब्वे के ख़िलाफ़ प्रस्ताव नामंजूर
2009 – राजस्थान के पोखरन से ब्रह्मोस मिसाइल के नए संस्करण का परीक्षण किया गया।
2012- व्लादिमीर पुतिन ने रूस के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता।
2013- इराक में हुए हमले में 40 सीरियाई सैनिकों की मौत हुई।