Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
girl rape in Jabalpur, Two accused arrested - जबलपुर में किशोरी के साथ दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार - Sabguru News
होम Headlines जबलपुर में किशोरी के साथ दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर में किशोरी के साथ दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

0

जबलपुर । मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में पुलिस ने एक किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हनुमानताल पुलिस सूत्रों के अनुसार एक स्थानीय किशाेरी (17) ने कल अपने साथ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई।

किशोरी ने बताया कि शनिवार रात वह अपनी बहन के घर से वापस जा रही थी, इसी दौरान रास्ते में शिवा और अविनाश नाम के आराेपियों ने उसे अगवा कर लिया। आरोपी अविनाश ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि इसी दौरान किशोरी की चीखें सुनकर लोग एकत्रित हो गए, जिससे दोनों आरोपी फरार हो गए। किशोरी ने परिजन को इस बारे में जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।