Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Karnataka Congress MLA Umesh Jadhav joins BJP - कर्नाटक के असंतुष्ट कांग्रेस विधायक उमेश जाधव भाजपा में शामिल - Sabguru News
होम Headlines कर्नाटक के असंतुष्ट कांग्रेस विधायक उमेश जाधव भाजपा में शामिल

कर्नाटक के असंतुष्ट कांग्रेस विधायक उमेश जाधव भाजपा में शामिल

0
कर्नाटक के असंतुष्ट कांग्रेस विधायक उमेश जाधव भाजपा में शामिल
Karnataka Congress MLA Umesh Jadhav joins BJP
Karnataka Congress MLA Umesh Jadhav joins BJP
Karnataka Congress MLA Umesh Jadhav joins BJP

कलबुर्गी। कर्नाटक में कांग्रेस के असंतुष्ट विधायक उमेश जाधव बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

चिनचोली के विधायक निर्वाचित जाधव ने अपने निर्वाचन क्षेत्र की उपेक्षा और विकासकार्यों न किये जाने को लेकर राज्य की कांग्रेस-जनता दल (सेक्युलर) सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जताते हुए पार्टी छोड़ने के साथ ही विधायक पद से अपना इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार को इस्तीफा सौंपा है, हालांकि इसे अभी तक मंजूर नहीं किया गया है।

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष एवं विधानसभा में विपक्ष के नेता बी एस येदयुरप्पा ने जाधव के पार्टी में शामिल होने का स्वागत किया है।

इससे पहले आज सुबह जाधव ने येदयुरप्पा से मुलाकात की। बाद में उन्हाेंने संवाददाताओं से कहा कि मैंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है। मैंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है और कांग्रेस भी छोड़ दी है। बहुत जल्द और 10 से 12 कांग्रेस विधायक इस्तीफा देंगे और भाजपा में शामिल होंगे।