Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
rajasthan health minister raghu sharma targets bjp over politics on airstrike-भाजपा सेना के शौर्य पर मांग रही है वोट : रघु शर्मा - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer भाजपा सेना के शौर्य पर मांग रही है वोट : रघु शर्मा

भाजपा सेना के शौर्य पर मांग रही है वोट : रघु शर्मा

0
भाजपा सेना के शौर्य पर मांग रही है वोट : रघु शर्मा

अजमेर। राजस्थान के चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी पर सेना के शौर्य पर जनता से वोट मांगने का आरोप लगाया हैं।

डॉ. शर्मा आज अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज पर करीब पंद्रह करोड़ रुपए की लागत से बने विकास कार्यों का लोकार्पण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पुलवामा हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक के सवाल पर डॉ. शर्मा ने कहा कि सेना के शौर्य पर भाजपा जनता से वोट मांग रही हैं।

उन्होंने कहा कि वर्ष 1971 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कराने के बावजूद सेना के नाम पर वोट नहीं मांगे। हमें सेना की वीरता पर विश्वास एवं गर्व है। सेना ने बहादुरी का काम किया है।

सर्जिकल स्ट्राइक में मारे गए आतंकवादियों की संख्या के सवाल पर उन्होंने कहा कि वायुसेना अध्यक्ष का यह बयान कि उनका काम केवल सर्जिकल स्ट्राइक करना है, संख्या गिनना नहीं, प्रशंसनीय है।

उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह चुनाव के दौरान राम के नाम को भुनाने का प्रयास करती है। यह उनकी फितरत में है। भाजपा शासन में केंद्र सरकार ने पांच साल जनता को धोखा देने के अलावा कुछ नहीं किया।