Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Lok Sabha polls 2019 : rajasthan to vote in two phase on april 29 and may 13-राजस्थान में दो चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव - Sabguru News
होम Headlines राजस्थान में दो चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव

राजस्थान में दो चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव

0
राजस्थान में दो चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव

जयपुर। राजस्थान में लोकसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने रविवार को बताया कि 29 अप्रेल को 13 संसदीय क्षेत्रों में तथा छह मई को 12 संसदीय क्षेत्रों में चुनाव कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है तथा आचार संहिता लागू हो गई है। उन्होंने बताया कि सरकारी वेबसाईट पर भी मुख्यमंत्री और मंत्रियों के फोटाे हटाए जाएंगे तथा सरकारी कर्मचारियों के तबादलों पर रोक रहेगी।

चुनाव के दौरान रात दस बजे से सुबह छह बजे तक लाऊड स्पीकर के उपयोग पर रोक रहेगी। मतदाताओं को इस बार मतदान के बाद पर्ची भी मिलेगी। प्रत्याशियों के खर्च की सीमा 70 लाख रूपए रहेगी। संवेदन शील मतदान केन्द्रों पर वरिष्ठ अधिकारियों को लगाया जाएगा तथा कानून व्यवस्था की निगरानी की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि पिछले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सभी 25 सीटें जीत ली थी लेकिन बाद में अजमेर तथा अलवर लोकसभा उप चुनाव में कांग्रेस ने बाजी मारी। इनमें अजमेर के सांसद रघुशर्मा बाद में गहलोत मंत्रिमंडल में शामिल हो गए।