Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
mera booth mera gaurav : congress has to win all 7 seats in delhi says rahul gandhi-कांग्रेस को दिल्ली की सातों लोकसभा सीट जीतनी है : राहुल - Sabguru News
होम Delhi कांग्रेस को दिल्ली की सातों लोकसभा सीट जीतनी है : राहुल

कांग्रेस को दिल्ली की सातों लोकसभा सीट जीतनी है : राहुल

0
कांग्रेस को दिल्ली की सातों लोकसभा सीट जीतनी है : राहुल

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के बूथ कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि पार्टी को राष्ट्रीय राजधानी की सभी सातों लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंकनी है।

गांधी ने सोमवार को यहां दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के ‘मेरा बूथ, मेरा गौरव’ कार्यक्रम में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस को दिल्ली की सभी सातों सीट जीतनी है।

कांग्रेस अध्यक्ष के इस आह्वान को स्पष्ट संकेत माना जा रहा है कि पार्टी लोकसभा चुनाव में दिल्ली में अब आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी।

पिछले सप्ताह गांधी ने अपने आवास पर दिल्ली के कांग्रेस नेताओं की एक बैठक बुलाई थी जिसमें पार्टी ने दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया था। आम आदमी पार्टी दिल्ली की सातों सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।