Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sameer Ranjan Burman met Rahul Gandhi - समीर रंजन बर्मन ने राहुल गांधी से मुलाकात की - Sabguru News
होम Tripura Agartala समीर रंजन बर्मन ने राहुल गांधी से मुलाकात की

समीर रंजन बर्मन ने राहुल गांधी से मुलाकात की

0
समीर रंजन बर्मन ने राहुल गांधी से मुलाकात की
Sameer Ranjan Burman met Rahul Gandhi
Sameer Ranjan Burman met Rahul Gandhi
Sameer Ranjan Burman met Rahul Gandhi

अगरतला । त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री समीर राजन बर्मन ने नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रद्योत किशोर देबबर्मन के साथ सोमवार रात नयी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रद्योत और बर्मन ने बैठक के बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया। लेकिन यहाँ पार्टी के नेताओं ने संकेत दिये हैं कि 11 और 18 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार बर्मन पश्चिम त्रिपुरा की सीट से प्रमुख दावेदार है और कई वर्षों के लंबे इंतजार के बाद वह पार्टी में शामिल हुए हैं और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने उनकी उम्मीदवारी स्वीकार कर ली थी।

गांधी के 20 मार्च को चुनाव अभियान शुरू करने की निर्धारित यात्रा पर भी चर्चा हुई। कांग्रेस ने हाल ही में बर्मन पर लगे छह साल के निष्कासन नोटिस वापस ले लिया और स्वयं गांधी ने पार्टी में उनका स्वागत किया था। पार्टी सूत्रों के अनुसार त्रिपुरा में भाजपा से मुकाबला करने के लिए कांग्रेस ने त्रिपुरा पूर्व के आदिवासी आरक्षित सीट से नव नियुक्त अध्यक्ष प्रद्योत को उम्मीदवार बनाया है। जबकि बर्मन त्रिपुरा पश्चिम सुरक्षित सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे।