Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
March 14 in history : What happened on 14 march in Indian and World History-मार्च 14 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines मार्च 14 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

मार्च 14 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
मार्च 14 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 14 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1647….बावारिया, कॉलाेन, फ्रांस और स्वीडन ने 30 साल चले युद्ध के बाद संघर्ष विराम संधि पर हस्ताक्षर किए।
1653….नीदरलैंड के कमांडर जोहान वान गैलेन ने एंग्लो-डच युद्ध में ब्रिटिश बेड़े को हराया।
1794….एली ह्विटनी ने कॉटन गिन मशीन का पेटेंट कराया जो अमरीकी कपास उद्योग के लिए बडी क्रांतिकारी साबित हुई।
1912….इटली के राजा विट्टोरियो इमैनुअल तृतीय जानलेवा हमले में घायल हुए।
1914….सर्बिया और तुर्की ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1926….लातिन अमेरिकी देश कोस्टारिका में रेल हादसे में 248 लोगाें की मौत ,93 घायल।
1931….भारत की पहली बोलती फिल्म आलमआरा का बाॅम्बे (अब मुम्बई) में प्रदर्शन हुआ।
1955….राजकुमार महेंद्र नेपाल के राजा बने।
1965….इजराइली मंत्रिमंडल ने पश्चिमी जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध बहाल करने पर सहमति दी।
1976….अमरीका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1993….आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने 18 वर्ष की आयु में तस्मानिया के लिए खेलते हुये दो शतक जड़े।
2013….इराक की राजधानी बगदाद में एक सिलसिलेबार कार बम धमाके में 25 लोगों की मौत और 50 अन्य घायल।