Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
seven killed as marriage party bolero collides with tree in deoria-देवरिया में बारातियों से भरी बोलेरो पेड़ से जा टकराई, सात की मृत्यु - Sabguru News
होम India City News देवरिया में बारातियों से भरी बोलेरो पेड़ से जा टकराई, सात की मृत्यु

देवरिया में बारातियों से भरी बोलेरो पेड़ से जा टकराई, सात की मृत्यु

0
देवरिया में बारातियों से भरी बोलेरो पेड़ से जा टकराई, सात की मृत्यु

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र में बारातियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा तीन अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि खोराराम गांव निवासी महेंद्र के पुत्र की बारात मंगलवार को सलेमपुर क्षेत्र के सोहनपुर के टोले गांव में गई थी। कुछ लोग बारात में शामिल होकर रात में ही बोलेरो से अपने गांव वापस आ रहे थे।

इस बीच रूद्रपुर रोड़ पर लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास बोलेरो करीब रात बारह बजे के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराने के कारण सात लोगों की मृत्यु हो गई।

इस हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गए हैं। मृतकों मेें चार लोगोें की पहचान सचिन, बहादुर, शिवपूजन और दलसिंगार के रूप में हुई है। तीन मृतकों की पहचान अभी तक नही हो पाई है। हादसे में गम्भीर रूप से घायल राम खेलाडी, कन्हैया और दीप नरायन को डाक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है।