Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
women will be given 33 percent reservation in central government jobs : Congress-महिलाओं को नौकरियों में देंगे 33 प्रतिशत आरक्षण : कांग्रेस - Sabguru News
होम Delhi महिलाओं को नौकरियों में देंगे 33 प्रतिशत आरक्षण : कांग्रेस

महिलाओं को नौकरियों में देंगे 33 प्रतिशत आरक्षण : कांग्रेस

0
महिलाओं को नौकरियों में देंगे 33 प्रतिशत आरक्षण : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि आम चुनाव के बाद केंद्र में यदि उसकी सरकार बनती है तो सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बुधवार को पार्टी की नियमित प्रेस ब्रीफिंग में पत्रकारों के सवाल पर कहा कि बेरोजगारी का संकट कांग्रेस के लिए बड़ा मुद्दा है और केंद्र में अगर उसकी सरकार बनती है तो सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि देश की बेटियों को बराबर का अधिकार दिया जाना जरूरी है। आम चुनाव के बाद कांग्रेस केंद्र में अगर सरकार बनाती है तो महिलाओं के लिए सरकारी नौकरियों तथा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों आरक्षण दिया जाएगा।

उनका कहना था कि यह आरक्षण सभी वर्ग की महिलाओं के लिए होगा। इसमें किसी तरह का वर्गीकरण नहीं होगा और महिलाएं किसी भी वर्ग की हो, वे स्वत: ही इस आरक्षण के दायरे में आ जाएंगी।

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चेन्नई में कहा था कि यदि कांग्रेस केंद्र की सत्ता में आती है तो महिलाओं के लिए नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी महिलाओं को सिर्फ विधानसभाओं और संसद में ही 33 प्रतिशत आरक्षण देने की पक्षधर नहीं है बल्कि उन्हें सरकारी नौकरियों में भी आरक्षण दिया जाएगा।