Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Shyamacharan Gupta join to SP, Banda's candidate - श्यामाचरण गुप्ता भाजपा छोड़ सपा में शामिल, बांदा के प्रत्याशी भी घोषित - Sabguru News
होम Headlines श्यामाचरण गुप्ता भाजपा छोड़ सपा में शामिल, बांदा के प्रत्याशी भी घोषित

श्यामाचरण गुप्ता भाजपा छोड़ सपा में शामिल, बांदा के प्रत्याशी भी घोषित

0
श्यामाचरण गुप्ता भाजपा छोड़ सपा में शामिल, बांदा के प्रत्याशी भी घोषित
Shyamacharan Gupta join to SP, Banda's candidate
Shyamacharan Gupta join to SP, Banda's candidate
Shyamacharan Gupta join to SP, Banda’s candidate

लखनऊ। इलाहाबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद श्यामाचरण गुप्ता ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। सपा ने शनिवार को उन्हें बांदा संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी भी घोषित कर दिया।

गुप्ता के बेटे विदुप अग्रहरि ने बीते दिनों संवाददाताओं से बातचीत में भाजपा पर पिता के अपमान का आरोप लगाया था। उन्होंने आशंका जतायी थी कि पार्टी उनके पिता का टिकट इस बार काट सकती है। अग्रहरि ने खुद इलाहाबाद से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लोकसभा चुनाव में उतरने का एलान भी किया था।

गौरतलब है कि श्यामाचरण गुप्ता पहले बांदा सीट से सपा के सांसद रह चुके हैं। बांदा संसदीय सीट पर छह मई को मतदान होना है। 2014 में इस सीट से भाजपा के भैरों प्रसाद मिश्रा सांसद चुने गये थे।