Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
lok sabha polls 2019 : all set to BJP-INLD alliance in haryana-भाजपा-इनेलो के बीच गठबंधन के प्रयास तेज, आप ने भी दिए कांग्रेस से गठजोड़ के संकेत - Sabguru News
होम Chandigarh भाजपा-इनेलो के बीच गठबंधन के प्रयास तेज, आप ने भी दिए कांग्रेस से गठजोड़ के संकेत

भाजपा-इनेलो के बीच गठबंधन के प्रयास तेज, आप ने भी दिए कांग्रेस से गठजोड़ के संकेत

0
भाजपा-इनेलो के बीच गठबंधन के प्रयास तेज, आप ने भी दिए कांग्रेस से गठजोड़ के संकेत

सिरसा। हरियाणा में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए विभिन्न सियासी दलों के बीच गठबंधन को लेकर प्रयास तेज हो गए हैं। इस कड़ी में जहां आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस से गठजाेड़ के संकेत दिए हैं वहीं इंडियन नेशनल लोकदल और भाजपा के बीच गठबंधन की खिचड़ी पक रही है।

सूत्रों के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला के हाल ही में गुड़गांव के एक अस्पताल परिसर में बातचीत हुई है जिससे इन दोनों दलों के बीच गठबंधन की सम्भावनाओं को बल मिला है। चौटाला इससे पहले भी भाजपा के साथ गठबंधन के संकेत दे चुके हैं।

चौटाला की इस मुलाकात के बाद शनिवार को इनेलो की प्रदेश कार्यकारिणी की झज्जर मेें एक बैठक हुई जिसमें पार्टी के सांसदों, पूर्व सांसदों, विधायकों और पूर्व विधायकों तथा प्रदेश कार्यसमिति के पदाधिकारियों ने शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता अभय चौटाला ने की।

बैठक को सम्बोधित करते हुए युवा इनेलो नेता कर्ण चौटाला ने उपस्थित पदाधिकारियों से कहा कि अगर पार्टी सुप्रीमो देशहित में भगवां-हरा एक होने की बात कहें तो आप का क्या विचार है। बैठक में सात सदस्यीय एक कमेटी भी गठित की गई है जो विभिन्न मुद्दों पर काम करेगी। बैठक में अभय चौटाला ने चुनाव के लिए कमर कसने के पदाधिकारियों को निर्देश दिए।

सूत्रों के अनुसार भाजपा-इनेलो के बीच बन रहे गठबंधन के बाद प्रदेश की दस लोकसभा सीटों में से इनेलो को दो सीटें सोनीपत और कुरूक्षैत्र दी जा रही हैं जबकि इनेलो के गढ़ सिरसा सुरक्षित सीट पर भाजपा अपने उम्मीदवार को शिरोमणि अकाली दल के सहयोग से उतारना चाह रही है।

शिअद ने हाल ही में यहां अनाज मंडी में एक रैली आयोजित की थी जिसे सम्बोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष सुखबीर बादल ने साफ किया था कि पार्टी इस बार हरियाणा में लोकसभा और विधानसभा चुनावों में अपनी भूमिका और सक्रिय कर उम्मीदवार उतारेगी। फिलहाल सिरसा जिले के कालांवाली (सुरक्षित) से शिअद का एक विधायक है।

सूत्रों के अनुसार इनेलो कुरूक्षैत्र लोकसभा सीट से पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा को तथा सोनीपत सीट से अभय चौटाला के पुत्र अर्जुन चौटाला को मैदान में उतारेगी।