Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
BJP leader BC Khanduri's son manish joins Congress-भाजपा सांसद के पुत्र मनीष खंडूरी कांग्रेस में शामिल - Sabguru News
होम Uttrakhand Dehradun भाजपा सांसद के पुत्र मनीष खंडूरी कांग्रेस में शामिल

भाजपा सांसद के पुत्र मनीष खंडूरी कांग्रेस में शामिल

0
भाजपा सांसद के पुत्र मनीष खंडूरी कांग्रेस में शामिल

देेहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के सासंद मेजर जनरल बीसी खंडूरी के पुत्र मनीष खंडूरी शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तरफ से आयोजित परिवर्तन रैली में मनीष खंडूरी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले श्री खंडूरी का कांग्रेस में शामिल होना भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। वह पौड़ी गढ़वाल से चुनाव लड़ सकते हैं।

देहरादून स्थित परेड ग्राउड में श्री गांधी के आने से पहले ही मंच पर जब मनीष खंडूरी दिखाई दिए तो कई दिनों से चली आ रही अटकलों के बीच यह साफ हो गया कि कांग्रेस ने आज भाजपा के खेमे में अप्रत्यक्ष रूप से सेंध लगा दी है।

खंडूरी पेशे से पत्रकार बताए गए हैं, परंतु अपने पिता मेजर खंडूरी के साथ उनका राजनीतिक अनुभव एवं जनता से जुड़ाव उनके लिए राजनीतिक रूप से भविष्य में लाभकारी हो सकता है। माना जा रहा है कि उन्हें पौडी संसदीय सीट से कांग्रेस टिकट दे सकती है। जहां से उनके पिता चुनाव लड़ते आए है।

सूत्रों के अनुसार खंडूरी के कांग्रेस में आने की अटकलां के बीच भाजपा के दिग्गज नेता स्वयं मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत उन्हें अंतिम समय तक मनाने का प्रयास करते रहे। ताकि किसी तरह मनीष को कांग्रेस मेें जाने से रोका जा सके। परंतु खंडूरी ने इस मामले में असमर्थता जताते हुए उनके पुत्र का व्यक्तिगत मामला बता कर कोई आश्वासन देने से इंकार कर दिया।

खडूरी के अलावा कई और नेता भी कांग्रेस में शामिल हुए जिसमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी और 14 अन्य शामिल है। गौरतलब है कि मेजर जनरल खंडूरी चुनाव लड़ने से पहले ही इंकार कर चुके हैं।