Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Priyanka Gandhi's 'Boat' Campaign On Ganga, PM's varanasi is last stop-प्रियंका गांधी वाड्रा को मिली गंगा यात्रा करने की इजाजत - Sabguru News
होम UP Allahabad प्रियंका गांधी वाड्रा को मिली गंगा यात्रा करने की इजाजत

प्रियंका गांधी वाड्रा को मिली गंगा यात्रा करने की इजाजत

0
प्रियंका गांधी वाड्रा को मिली गंगा यात्रा करने की इजाजत

प्रयागराज। कांग्रेस महासचिव और लोकसभा चुनाव के लिए पूूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की तीर्थराज प्रयाग से वाराणसी के लिए ‘गंगा यात्रा’ की अनुमति आखिरकार प्रशासन ने दे ही दी।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय रविवार को बताया कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल द्विवेदी के नेतृत्व में दो दिन पहले एक दल जिला प्रशासन से महासचिव के गंगा यात्रा कार्यक्रम के लिए अनुमति मांगी थी। लम्बी जद्दोजहद के बाद शनिवार देर रात प्रशासन ने गंगा यात्रा की अनुमति अन्तत: दे दी।

वार्ष्णेय ने बताया कि प्रशासन ने लवायन घाट से सिरसा घाट तक स्टीमर से यात्रा की अनुमति दी है। उनका कहना है प्रशासन ने भले ही लवायन से अनुमति दी है लेकिन गंगा यात्रा मनैया घाट से निकाली जाएगी।

उन्होने बताया कि प्रियंका गांधी सोमवार को पतित पावनी गंगा, श्यामल यमुना और अन्त: सलिला स्वरूप प्रवाहित सरस्वती के त्रिवेणी पर दर्शन पूजन करेंगी। उसके बाद कार द्वारा यमुनापार में नैनी के निकट मनैया घाट से स्टीमर से गंगा यात्रा निकालेंगी। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के बड़े नेता भी रहेंगे।