Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
March 19 in history : What happened on 19 march in Indian and World History-मार्च 19 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines मार्च 19 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

मार्च 19 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
मार्च 19 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1877- आस्ट्रेलिया ने पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 45 रनों से हराया।
1944- आजाद हिंद फौज ने पूर्वोत्तर भारत में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
1965- इंडोनेशिया ने सभी विदेशी तेल कंपनियों का राष्ट्रीयकरण किया।
1972- भारत और बंगलादेश के बीच शांति एवं मैत्री समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1977- फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप पर परमाणु परीक्षण किया।
1982 – ब्रिटेन एवं वेटिकन में 400 वर्षों के अंतराल के बाद राजनयिक संबंध स्थापित।
1990 – कनाडा की राजधानी ओटावा में महिलाओं की पहली विश्व आइस हॉकी प्रतियोगिता आयोजित हुई।
1998- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयी दूसरी बार प्रधानमंत्री बने।
1998- मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता ई़ एम़ एस़ नम्बूदरीपाद का निधन।
2001 – ब्रिटेन के उच्च सदन ने संगीतकार नदीम के प्रत्यर्पण का प्रस्ताव ठुकराया।
2004 – अमरीका ने विश्व व्यापार संगठन में पहली बार चीन पर मुकदमा ठोका।
2013 – महाराष्ट्र में बस दुर्घटना में 27 लोग मरे।
2015 – प्रसिद्ध भाषा चिंतक एवं शिक्षाविद सूरजभान सिंह का निधन हुआ।
2017 – योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के 32वें मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ली।