Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
delhi to agra tour by ship - दिल्ली से ताजमहल देखने जा पायेंगे जलमार्ग द्वारा - Sabguru News
होम UP Agra दिल्ली से ताजमहल देखने जा पायेंगे जलमार्ग द्वारा

दिल्ली से ताजमहल देखने जा पायेंगे जलमार्ग द्वारा

0
दिल्ली से ताजमहल देखने जा पायेंगे जलमार्ग द्वारा
delhi to agra tour taj mahal
delhi to agra tour taj mahal
delhi to agra tour taj mahal

Delhi to agra tour by ship : दिल्ली-आगरा-प्रयागराज जलमार्ग को बढ़ावा देने के लिए लगभग 12,000 करोड़ रुपए का निवेश किया जाना है। इसका मतलब है कि इस नए मार्ग से प्रयागराज के लिए आगरा की यात्रा संभव होगी। केंद्रीय जल संसाधन और नदी विकास मंत्री नितिन गडकरी ने दी जानकारी।

Delhi to Agra By Ship

जल्द ही आप दिल्ली से आगरा तक नाव की सवारी कर सकते हैं! जी हां, आप दिल्ली से आगरा ताजमहल का दीदार करने नाव की सवारी करते हुए जा सकते हैं। नामुकिन सी लगने वाली यह योजना जल्द ही साकार हो सकती है। क्योंकि सरकार जल मार्गों को तैयार करके इस क्षेत्र में जल पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना बना रही है। इतना ही नहीं नाव का यह सफर दिल्ली से आगरा होते हुए प्रयागराज तक ले जाने की सम्भावना है।

कब शुरू होगा दिल्ली से आगरा का जलमार्ग

सूचना के अनुसार, मंत्रालय की योजना है कि एक बार जब प्रमुख नदियां साफ हो जाएंगी तो जल पर्यटन आश्चर्यजनक बदलाबव ला सकता है। माना जा रहा है कि जल पर्यटन को बढ़ावा मिलने से नदियों द्वारा माल परिवहन के दायरे में भी सुधार हो सकेगा। मंत्रालय को उम्मीद है कि इस परियोजना के पूरा होने से कई नई संभावनाएं खुलेंगी। दिल्ली से ताजमहल तक एक नाव में यात्रा करने के विचार ने पर्यटन क्षेत्र में नई उम्मीदों को बढ़ाया है और इस दिशा में तेज प्रवाह से कार्य किया जा रहा है।