Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
March 22 in history : What happened on 22 march in Indian and World History-मार्च 22 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines मार्च 22 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

मार्च 22 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
मार्च 22 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
752 – स्टीफेन द्वितीय 23वें कैथोलिक पोप चुने गए।
1739 – आक्रमणकारी नादिर शाह ने अपनी सेना को दिल्ली में जनसंहार की इजाजत दी।
1873 – प्योर्तो रिको में दास प्रथा को खत्म किया गया।
1882 – संक्रामक बीमारी ‘टीबी’ की पहचान हुई। इसका पता लगाने वाले वैज्ञानिक को बाद में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1890 – रामचंद्र चटर्जी पैराशूट से उतरने वाले पहले व्यक्ति बने।
1893 – चटगांव विद्रोह का सफल नेतृत्व करने वाले महान क्रांतिकारी सूर्य सेन का जन्म।
1917 – रूस की नई सरकार को मान्यता देने वाला अमरीका पहला देश बना।
1942 – सर स्टैफोर्ड क्रिप्स के नेतृत्व में क्रिप्स मिशन भारत आया।
1946 – ब्रिटेन ने जॉर्डन को आजाद करने के लिए संधि पर हस्ताक्षर किये।
1947 – लार्ड लुईस माउंटबेटन भारत के आखिरी वायसराय के रूप में भारत आए।
1956 – अमरीका में रंगभेद विरोधी नेता मार्टिन लूथर किंग को नस्लवादी कानून का विरोध करने पर जेल।
1957 – शक संवत पर आधारित राष्ट्रीय कैलेण्डर अंगीकार किया गया।
1958 – सोवियत संघ ने नोवाया जेमलया में परमाणु परीक्षण किया।
1964 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में पुरानी कारों की पहली ‘विंटेज कार रैली’ निकाली गई।
1969 – इंडियन पेट्रोकेमिकल्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड का उद्घाटन।
1977 – इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दिया।
1978 – फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
1979 – इजराइल की संसद ने मिस्र के साथ शांति संधि को मान्यता दी।
1982 – नासा का अंतरिक्ष यान ‘कोलंबिया’ तीसरे मिशन पर रवाना।
1995 – रूसी अंतरिक्ष यात्री वालेरी पेलियाकोव साढ़े चौदह माह के रिकाॅर्ड अंतरिक्ष प्रवास के बाद पृथ्वी के लिए रवाना।
1999 – शेखर कपूर की फ़िल्म ‘एलिजाबेथ’ को सर्वश्रेष्ठ मेकअप का आॅस्कर पुरस्कार मिला।
2000 – दक्षिण अमरीका के कोरू से इनसेट 3बी का प्रक्षेपण किया गया।
2007 – पाकिस्तान ने हत्फ़-7 मिसाइल का परीक्षण किया।