Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
rajasthan chief minister Ashok Gehlot targets modi-जनता मोदी की असलियत समझ चुकी है : अशोक गहलोत - Sabguru News
होम Rajasthan Jodhpur जनता मोदी की असलियत समझ चुकी है : अशोक गहलोत

जनता मोदी की असलियत समझ चुकी है : अशोक गहलोत

0
जनता मोदी की असलियत समझ चुकी है : अशोक गहलोत

जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की असलियत समझ चुकी है और वह उनके बहकावे में आने वाली नहीं है।

होली मिलन समारोह में शामिल होने एक दिवसीय दौरे पर जोधपुर आए गहलोत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लोकसभा चुनावों भारतीय जनता पार्टी के प्रति माहौल ही नहीं है और मोदी अगले प्रधानमंत्री नहीं बनने वाले हैं।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को जुमला पार्टी बताते हुए कहा कि भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह कह रहे हैं कि देश में 50 वर्षों तक भाजपा शासन करेगी। तो इसका मतलब उनका शासन आएगा तो चुनाव ही नहीं कराए जाएंगे।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राज्य की सभी 25 लोकसभा सीट पर पार्टी की प्रत्याशी तय करने के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हो चुकी है तथा हाई कमान की ओर से ही शीघ्र नाम का ऐलान हो जाएगा। इससे पूर्व गहलोत यहां एक होटल में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के होली स्नेह मिलन समारोह में शामिल हुए।