Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
1st T20I: South Africa Beat Sri Lanka In Super Over After Thrilling Tie-दक्षिण अफ्रीका ने सुपर ओवर में जीता ट्वंटी-20 - Sabguru News
होम Sports Cricket दक्षिण अफ्रीका ने सुपर ओवर में जीता ट्वंटी-20

दक्षिण अफ्रीका ने सुपर ओवर में जीता ट्वंटी-20

0
दक्षिण अफ्रीका ने सुपर ओवर में जीता ट्वंटी-20

केप टाउन। लेग स्पिनर इमरान ताहिर के कमाल के सुपर ओवर से दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका से पहला ट्वंटी-20 मैच जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

श्रीलंका ने 20 ओवर में सात विकेट पर 134 रन बनाए। कामिंडू मेंडिस ने सर्वाधिक 41 रन बनाये। दक्षिण अफ्रीका ने डेविड मिलर के 41 रनों से 20 ओवर में आठ विकेट पर 134 रन बनाये।

स्कोर टाई हो जाने के बाद सुपर ओवर का सहारा लिया गया। लसित मलिंगा के सुपर ओवर में मिलर ने छक्का और चौका उड़ाते हुए कुल 14 रन बटोरे।

ताहिर के ओवर में श्रीलंका की टीम पांच रन ही बना सकी जबकि इसमें से दो रन तो वाइड गेंदों पर बने थे और अविष्का फर्नांडो का दो बार कैच छूटा था। मिलर को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।