Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
World Sparrow Day celebration by lions club ajmer umang-अजमेर : विश्व गौरैया दिवस पर निःशुल्क घरौंदों का वितरण - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर : विश्व गौरैया दिवस पर निःशुल्क घरौंदों का वितरण

अजमेर : विश्व गौरैया दिवस पर निःशुल्क घरौंदों का वितरण

0
अजमेर : विश्व गौरैया दिवस पर निःशुल्क घरौंदों का वितरण

अजमेर। कभी घर आंगन में चहकने वाली गौरैया (चिड़िया) के सरंक्षण के लिए विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर लायंस क्लब अजमेर उमंग की ओर से लकड़ी से बने घर (घोसले) का निशुल्क वितरित किया गया।

कार्यक्रम संयोजक लायन आभा गांधी ने वैशाली नगर स्थित बड़कालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि पुराने मकानों में आले, मोखे व छोटी खिड़कियां होती थीं, वहां छोटी जगह में ही चिड़िया घोंसले बना लेती थी।

आजकल के घरों, मकानों व बंगलो में जगह ही नहीं होती जिससे चिड़ियाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखकर समाजसेवी अशोक जैन की ओर से लकड़ी के मजबूत सुविधाजनक घरौंदे बनवाए गए, जिन्हें निशुल्क वितरित किया जा रहा है। उन्होंने चिड़ियाओं के सरंक्षण का संकल्प लेने का आहवान किया।

घरोंदों को घर घर जाकर ड्रिल मशीन के जरिए लगाया गया। इस अवसर पर लायन राजेन्द्र गांधी, प्रेमलता जैन, लीला अग्रवाल, नगीना चतुर्वेदी, ओमप्रकाश टांक, राजकुमार जैन, एकता गांधी सहित अन्य मौजूद थे। मंदिर विकास समिति की अध्यक्ष डॉ वीना चौधरी ने इस नेक कार्य के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।