Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
BJP first list for lok sabha polls 2019 : PM Modi to contest from varanasi, BJP president Amit Shah to contest from Gandhinagar, Home Minister Rajnath Singh to contest from Lucknow-मोदी वाराणसी, शाह गांधी नगर, राजनाथ लखनऊ से भाजपा प्रत्याशी होंगे - Sabguru News
होम Breaking मोदी वाराणसी, शाह गांधी नगर, राजनाथ लखनऊ से भाजपा प्रत्याशी होंगे

मोदी वाराणसी, शाह गांधी नगर, राजनाथ लखनऊ से भाजपा प्रत्याशी होंगे

0
मोदी वाराणसी, शाह गांधी नगर, राजनाथ लखनऊ से भाजपा प्रत्याशी होंगे

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए गुरुवार को पहली सूची जारी कर दी जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को वाराणसी से पुन: प्रत्याशी बनाने के साथ ही पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को वयोवृृद्ध नेता एवं पार्टी के संस्थापक सदस्य लाल कृष्ण आडवाणी की परम्परागत सीट गांधी नगर से उम्मीदवार बनाने की घोषणा की गई।

भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति के सचिव एवं केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में पहली सूची में 184 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

भाजपा ने गांधीनगर से सांसद एवं अपने संस्थापकों में से एक वयोवृद्ध नेता आडवाणी की जगह पार्टी अध्यक्ष शाह को उतारा है। शाह इस समय राज्यसभा सदस्य हैं। गृह मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी नागपुर से, विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह गाजियाबाद से, संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा गौतमबुद्ध नगर से, वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी से, श्रम मंत्री संतोष गंगवार बरेली से, मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह बागपत से, सूचना एवं प्रसारण मंत्री कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ को जयपुर ग्रामीण सीट से, पूर्व मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर से, हेमा मालिनी मथुरा से, साक्षी महाराज उन्नाव से, राजेन्द्र अग्रवाल मेरठ से और सतीश गौतम अलीगढ़ से उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।

यह भी पढें
लोकसभा चुनाव 2019 : बीजेपी की राजस्थान समेत 184 उम्मीदवारों की सूची जारी

नड्डा ने बताया कि बिहार की पार्टी की ओर से लड़ी जाने वाली सभी 17 सीटों के लिए उम्मीदवारों का चयन कर लिया गया है और उनका एलान गठबंधन सहयोगियों के प्रत्याशियों की घोषणा के साथ किया जाएगा।

विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के गाजियाबाद सीट से फिर उम्मीदवार बनाया है। उत्तर प्रदेश के उन्नाव से साक्षी महाराज फिर चुनाव लड़ेंगे। महाराष्ट्र में मुम्बई नार्थ सेंट्रल से पूनम महाजन रिपीट पूनम महाजन भाजपा की उम्मीदवार होंगी।

अरुणचाल ईस्ट से केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू, जम्मू-कश्मीर में ऊधम पुर से प्रधानमंत्री कार्यालय में केन्द्रीय राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह, गृह राज्य मंत्री हंस राज अहीर चंद्रापुर भाजपा के उम्मीदवार होंगे।

उत्तर प्रदेश के बागपत से केन्द्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह और महाराष्ट्र के धुले से सुभाष भामरे भाजपा उम्मीदवार होंगे। जम्मू-कश्मीर के अनंत नाग से सौफी युसूफ को पार्टी ने टिकट दिया है। केन्द्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार को बरेली से पार्टी ने फिर मैदान में उतारा है। पश्चिम बंगाल के आसनसोल से केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो को उम्मीदवार बनाया गया है। राजस्थान के बीकानेर से केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल को टिकट दिया गया है।

पहली सूची में उत्तर प्रदेश एवं पश्चिम बंगाल के 28-28, कर्नाटक के 21, महाराष्ट्र एवं राजस्थान के 16-16, केरल के 13, ओडिशा एवं तेलंगाना के 10 -10, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ के पांच -पांच, त्रिपुरा, आंध्रप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश एवं मणिपुर के दो-दो तथा मिजोरम, गुजरात, दादरा नगर हवेली, लक्षदीप एवं सिक्किम के एक एक उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।

अधिकतर सीटों पर पहले एवं दूसरे चरण में 11 एवं 18 अप्रेल को मतदान किया जाएगा। पार्टी ने उत्तर प्रदेश में आज घोषित 28 सीटों में से छह सीटों पर उम्मीदवार बदले हैं। शाहजहांपुर (सु) सीट से केन्द्रीय मंत्री कृष्णा राज का टिकट काट कर अरुण सागर को उतारा गया है। आगरा (सु) सीट से पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष प्रो. रामशंकर कठेरिया की जगह एसपी सिंह बघेल को उतारा गया है।

बदायूं सीट पर उत्तर प्रदेश के पिछड़े वर्ग के प्रभावशाली नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की पुत्री संघमित्रा मौर्य को उम्मीदवार बनाया गया है। मिसरिख से अंजू बाला की जगह पूर्व सांसद अशोक रावत को उतारा गया है।

छत्तीसगढ़ में आज घोषित पांचों सीटों पर नए उम्मीदवार उतारे गए हैं। रायगढ़ (सु) सीट से केन्द्रीय इस्पात एवं खान राज्य मंत्री विष्णुदेव साय की जगह गोमती साय को उम्मीदवार बनाया गया है।

महाराष्ट्र में अहमदनगर से कांग्रेस नेता राधाकृष्ण विखेपाटिल के पुत्र सुजय विखेपाटिल को भाजपा उम्मीदवार बनाया गया है। उत्तराखंड में गढ़वाल सीट पर मेजर जनरल बी सी खंडूड़ी की जगह तीरथ सिंह रावत को तथा नैनीताल -ऊधमसिंह नगर से भगत सिंह कोश्यारी की जगह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट को उतारा गया है।

आंध्रप्रदेश में विशाखापट्नम से डी पुरन्देश्वरी को, ओडिशा में केन्द्रपाड़ा से वैजयंत पांडा और नबरंगपुर से बलभद्र मांझी को उम्मीदवार बनाया गया है। पश्चिम बंगाल में खगेन मुर्मू को मालदा उत्तर से, अर्जुन सिंह को बैरकपुर से, राहुल सिन्हा को कोलकाता उत्तर से, प्रो. अनुपम हाजरा जाधवपुर से, नेताजी सुभाषचंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस कोलकाता दक्षिण से, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष मेदिनीपुर से, पूर्व आईपीएस अधिकारी भारती घोष को घाटल से तथा केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो को आसनसोल से उतारा गया है जहां उनका मुकाबला तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार एवं अभिनेत्री मुनमुन सेन से होगा।