Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
BJP bikaner candidate arjun ram meghwal kick-start his poll campaign-अर्जुन राम मेघवाल ने चुनाव के लिए शुरू किया अपना जनसंपर्क - Sabguru News
होम Rajasthan Bikaner अर्जुन राम मेघवाल ने चुनाव के लिए शुरू किया अपना जनसंपर्क

अर्जुन राम मेघवाल ने चुनाव के लिए शुरू किया अपना जनसंपर्क

0
अर्जुन राम मेघवाल ने चुनाव के लिए शुरू किया अपना जनसंपर्क
BJP bikaner candidate arjun ram meghwal kick-start his poll campaign
BJP bikaner candidate arjun ram meghwal kick-start his poll campaign

बीकानेर। बीकानेर संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज जनसम्पर्क करना शुरु कर दिया।

इस अवसर पर मेघवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बीकानेर के संस्थापक राव बीकाजी की प्रतिमा को नमन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विजयी बनाकर बीकानेर को और अधिक ऊंचाईयों पर ले जाने का संकल्प लिया। उसके बाद वह बीकानेर के विकास पुरुष रहे पूर्व महाराजा गंगासिंहजी की प्रतिमा को नमन किया और आगामी लोकसभा चुनावों में विजय संकल्प का आशीर्वाद लिया।

उन्होंने अपनी उपलब्धियों गिनाते हुए बताया कि उनके कार्यकाल में केंद्र सरकार की उड़ान योजना के प्रथम चरण में सबसे सफलतम बीकानेर की हवाई सेवा साबित हुई है। दिल्ली एवं जयपुर के लिए 72 सीटर एटीआर से दैनिक हवाई यात्रा की सौगात बीकानेरवासियों को दी गई।

‘बदलता बीकानेर-बढ़ता बीकानेर’ के श्लोगन के साथ 75 हजार से अधिक बीकानेरवासी अब तक हवाई सेवाओं का लाभ उठा चुके हैं। इसके अलावा बीकानेर के पर्यटन एवं औद्योगिक क्षेत्र को भी नई दिशा मिली है।