Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Bollywood 64th Film fare Awards - 64वें फिल्मफेयर अवार्ड में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का जलवा - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood 64वें फिल्मफेयर अवार्ड में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का जलवा

64वें फिल्मफेयर अवार्ड में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का जलवा

0
64वें फिल्मफेयर अवार्ड में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का जलवा
Ranbir Kapoor, Alia Bhatt, sonam kapoor grace red carpet of 64th vimal Filmfare Awards
Ranbir Kapoor, Alia Bhatt, sonam kapoor grace red carpet of 64th vimal Filmfare Awards

Bollywood 64th Filmfare Awards मुंबई। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट को फिल्म फेयर अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया है।

list of complete 2019 filmfare award winners

Best actor filmfare 2019 bollywood

मुंबई में 64वें फिल्म फेयर अवार्ड में रणबीर कपूर को फिल्म ‘संजू ’ के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है। यह फिल्म संजय दत्त के जीवन पर आधारित है। रणबीर कपूर के नाम की जैसे ही घोषणा हुई तो उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट को किस किया।

इसके बाद उन्होंने दीपिका पादुकोण को गले लगाया। आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक ही साथ बैठे थे। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ काम कर रहे हैं। यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।

Best actress filmfare 2019 bollywood

आलिया को उनकी फिल्म ‘राजी’ के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया। फिल्म राजी के लिए मेघना गुलजार सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार से नवाजी गई। अवॉर्ड मिलने के बाद अपनी स्पीच में आलिया भट्ट ने कहा- मेघना, मेरे लिए राजी तुम हो। ये तुम्हारे खून-पसीना का नतीजा है। इसके बाद उन्होंने अपने लीड हीरो विक्की कौशल का शुक्रिया किया।

आलिया भट्ट और करण जौहर 2019 bollywood

आलिया भट्ट ने कहा कि विक्की तुम्हारे बिना ये फिल्म अधूरी थी। आलिया भट्ट ने इसके बाद अपने मेंटर करण जौहर का शुक्रिया अदा किया। आखिर में आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर की तरफ इशारा करते हुए कहा- आज सब कुछ प्यार के नाम है। वहां पर मेरा सबसे स्पेशल शख्स है। आई लव यू।

रणवीर सिंह को मिला फिल्म फेयर अवॉर्ड 2019 bollywood

पॉपुलर च्वायस कैटेगरी बेस्ट फिल्म के लिये भी फिल्म राजी को पुरस्कार दिया गया।बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) का पुरस्कार आयुष्मान खुराना को फिल्म ‘बधाई हो’ और रणवीर सिंह को फिल्म पद्मावत के लिये दिया गया।

NINA GUPTA AVERRED FOR BADHAI HO film fare 2019 bollywood

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री (क्रिटिक्स) का पुरस्कार नीना गुप्ता को फिल्म ‘बधाई हो’ के लिए दिया गया। बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर फीमेल सुरेखा सिकरी को (बधाई हो) के लिए मिला वहीं बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल विक्की कौशल (संजू) और गजराज राव को (बधाई हो ) के लिए दिया गया।

Andhadhun Movie Writer filmfare AVERRED 2019 bollywood

बेस्ट स्टोरी के लिए अनुभव सिन्हा फिल्म (मुल्क) के लिए सम्मानित किए गए। बेस्ट स्क्रीनप्ले का पुरस्कार फिल्म अंधाधुन को मिला वहीं बेस्ट डायलॉग का पुरस्कार फिल्म बधाई हो को दिया गया। क्रिटिक्स कैटेगरी में बेस्ट फिल्म अंधाधुन रही।

शाहिद कपूर के सौतेले भाई ईशान खट्टर को बेस्ट डेब्यू मेल फिल्म बियाण्ड द क्लाउड्स के लिए मिला वहीं सैफ अली खान और अमृता सिंह की पुत्री फिल्म केदारनाथ के लिए बेस्ट डेब्यू फीमेल पुरस्कार से नवाजी गई।

best director filmfare award 2019 bollywood

अमर कौशिक को बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर फिल्म (स्त्री) के लिए दिया गया। संजय लीला भंसाली को उनकी निर्दशित फिल्म पद्मावत के संगीत देने के लिए बेस्ट म्यूज़िक डायरेक्टर घोषित किया गया। सर्वश्रेष्ठ गीतकार का पुरस्कार गुलज़ार को फिल्म राज़ी के गाने ऐ वतन को मिला।

Best playback singer film fare award 2019 bollywood

अरिजीत सिंह को राज़ी के गाने ऐ वतन के लिए बेस्ट प्लेबैक मेल का अवॉर्ड मिला। वहीं बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल का अवॉर्ड श्रेया घोषाल को फिल्म पद्मावत में उनके गाने घूमर के लिए मिला। नए म्यूजिक टैलेंट का आरडी बर्मन अवॉर्ड निलाद्री कुमार को दिया गया।

Best background score filmfare award 2019 bollywood

बेस्ट बैकग्राउड स्कोर का अवॉर्ड फिल्म अंधाधुन के लिए डेनियल जॉर्ज को दिया गया। बेस्ट सिनेमेटोग्राफी का अवॉर्ड पंकज कुमार को फिल्म तुम्बाड के लिए दिया गया। बेस्ट वीएफएक्स का पुरस्कार फिल्म ज़ीरो के लिए रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट को मिला जो शाहरुख़ खान की कंपनी है।

Best choreography film fare award 2019

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत के सॉंग/ डांस घूमर के लिए कृति महेश मिद्या और ज्योति तोमर को बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड दिया गया। बेस्ट कॉस्टयूम का अवॉर्ड, नंदिता दास की फिल्म मंटो के लिए शीतल शर्मा को दिया गया। बेस्ट प्रोडक्शन डिज़ाइन का पुरस्कार तुम्बाड के लिए नितिन जिहानी चौधरी और राजेश यादव को मिला।

lifetime achievement award 2019 filmfare

हेमा मालिनी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। हेमा मालिनी को फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरा करने पर यह अवॉर्ड मिला। दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी को फिल्मफेयर अवॉर्ड में श्रद्धांजलि दी गई। शाहरुख खान और राजकुमार राव ने शो को होस्ट किया।