Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Akhilesh Yadav contest lok sabha poll Azamgarh parliamentary -आजमगढ़ संसदीय सीट से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव - Sabguru News
होम UP Azamgarh आजमगढ़ संसदीय सीट से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव

आजमगढ़ संसदीय सीट से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव

0
आजमगढ़ संसदीय सीट से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव
Akhilesh Yadav to contest lok sabha poll from Azamgarh parliamentary constituency
Akhilesh Yadav to contest lok sabha poll from Azamgarh parliamentary constituency

लखनऊ। लोकसभा चुनाव में मैनपुरी की कमान अपने पिता एवं पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव को सौंपने के बाद समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को आजमगढ़ सीट से उतरने का फैसला किया है, वहीं पार्टी के एक अन्य कद्दावर नेता आजम खां अपनी परम्परागत सीट रामपुर से किस्मत आजमाएंगे।

मुलायम सिंह यादव आजमगढ़ के मौजूदा सांसद है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर को धता बताते हुए उन्होने इस सीट पर जीत हासिल की थी। यहां दिलचस्प है कि सपा की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पहली बार सपा सरंक्षक का नाम नदारद है।

बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के साथ उत्तर प्रदेश में मिलकर चुनाव लड रही सपा के स्टार प्रचारकों की रविवार को जारी सूची में अखिलेश यादव और उनकी सांसद पत्नी डिंपल यादव समेत पार्टी के 40 जाने माने चेहरों को जगह दी गई है।

देश में सात चरणों में होने वाले चुनाव में उत्तर प्रदेश की भूमिका शुरू से अंत तक होगी। यहां पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल को, दूसरे चरण के लिए 18 अप्रेल, तीसरे चरण के लिए 23 अप्रेल, चौथे चरण के लिए 29 अप्रेल, पांचवें चरण के लिए 6 मई, छठे चरण के लिए 12 मई और सातवें चरण के लिए वोटिंग 19 मई को होगी। चुनाव के नतीजे 23 मई को घोषित किए जाएंगे।

लोकसभा चुनाव के लिए छोटे छोटे टुकड़ों में प्रत्याशियों के नामों का एलान कर रही सपा ने आज अखिलेश यादव और आजम खां के नामों की घोषणा की। मैनपुरी से मुलायम के नाम की घोषणा के बाद अखिलेश यादव के आजमगढ़ से मैदान पर उतरने के कयास लगाए जा रहे थे हालांकि सपा अध्यक्ष खुद भी आजमगढ़ से लड़ने की दिलचस्पी का इजहार कर चुके थे।

Akhilesh Yadav contest lok sabha poll

यादव ने वर्ष 2009 के लोकसभा में कन्नौज से जीत हासिल की थी हालांकि 2012 में उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद उन्होने यह सीट छोड़ दी थी। था। वर्ष 2014 में मुलायम ने आजमगढ़ से 63 हजार वोटों से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रमाकांत यादव को शिकस्त दी थी।