Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
rajyavardhan singh rathore and arjun ram meghwal visits samrathal dhora dham-राज्यवर्धन सिंह और अर्जुन राम ने मुकाम समराथल धोरा धाम में की वंदना - Sabguru News
होम Rajasthan Bikaner राज्यवर्धन सिंह और अर्जुन राम ने मुकाम समराथल धोरा धाम में की वंदना

राज्यवर्धन सिंह और अर्जुन राम ने मुकाम समराथल धोरा धाम में की वंदना

0
राज्यवर्धन सिंह और अर्जुन राम ने मुकाम समराथल धोरा धाम में की वंदना

बीकानेर। लोकसभा चुनाव में जयपुर ग्रामीण से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और बीकानेर से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रविवार को बीकानेर जिले के नोखा कस्बे मुकाम स्थित प्रख्यात समराथल धोरा धाम में वंदना की और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुन: सरकार बनने की कामना की।

इस अवसर पर देहात भाजपा अध्यक्ष एवं नोखा से विधायक बिहारीलाल बिश्नोई भी मौजूद थे। कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमारे सामने देश का सवाल है। इसे मजबूत बनाने के लिए हमें मोदी सरकार एवं भाजपा प्रत्याशियों को समर्थन दिलवाना है।