Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Rs 72000 Each Year to 5 Crore Poorest Families : Rahul Gandhi-कांग्रेस देगी 12000 की आय और गरीब परिवार को 72000 रुपए : राहुल - Sabguru News
होम Delhi कांग्रेस देगी 12000 की आय और गरीब परिवार को 72000 रुपए : राहुल

कांग्रेस देगी 12000 की आय और गरीब परिवार को 72000 रुपए : राहुल

0
कांग्रेस देगी 12000 की आय और गरीब परिवार को 72000 रुपए : राहुल
Rs 72000 Each Year to 5 Crore Poorest Families : Rahul Gandhi
Rs 72000 Each Year to 5 Crore Poorest Families : Rahul Gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों में जनता को लुभाने के लिए सोमवार को एक बड़ा दाव चलते हुए प्रत्येक भारतीय की 12000 रुपए प्रति माह आय सुनिश्चित करने और पांच करोड़ गरीब परिवारों को प्रति वर्ष 72000 रुपए देने की घोषणा की।

कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के बाद पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक विशेष संवाददाता सम्मेलन में बताया कि कांग्रेस ने 21 सदी में भारत में गरीबी खत्म करने का संकल्प लिया है। इसके लिए पार्टी दुनिया में अभूतपूर्व और ऐतिहासिक ‘न्यूनतम आय योजना’ लेकर आएगी।

गांधी ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने के बाद प्रत्येक भारतीय के लिए 12 हजार रुपए प्रति माह न्यूनतम आय सुनिश्चित करेगी। उन्हाेंने कहा कि प्रत्येक भारतीय कुछ न कुछ काम कर रहा है और यदि उसकी आय 12 हजार रुपए से कम है तो कांग्रेस उसे 12 हजार रुपए करेगी।

इसके अलावा पार्टी देश के 20 प्रतिशत सबसे गरीब पांच करोड़ परिवारों को वार्षिक रुप से 72 हजार रुपए देगी। इससे देश के 25 करोड़ लोगों को लाभ होगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इन दोनों योजनाओं को लाभ उस समय तक लोगों को मिलता रहेगा जब वे इसके दायरे से बाहर नहीं हो जाते।

गांधी ने कहा कि यह योजना पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र में शामिल होगी। उन्होंने कहा कि 21 वीं सदी में देश से हर हालत में गरीबी को मिटाना है और यह गरीबी पर अंतिम हमला है। मनरेगा गरीबी मिटाने की दिशा में पहला चरण था।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम दो हिन्दुस्तान नहीं बनने देंगे। एक हिन्दुस्तान होगा जिसमें गरीबों की भी इज्जत होगी। गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार ने किसानों का ऋण माफ करने की घोषणा की लेकिन उनको महज 3.50 रुपए रिपीट 3.50 रुपए मिल रहे हैं। कांग्रेस हमेशा अपने वादे पूरे करती है और वादों के अनुसार राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में काम हुआ है।

उन्होेंने कहा कि न्यूनतम आय योजना से 25 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला जाएगा। इससे पहले पार्टी ने मनेरगा को 14 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला है। यह गरीबी के खिलाफ कांग्रेस का दूसरा और अंतिम ‘हमला’ है जिससे गरीबी भारत से खत्म हो जाएगी।

अर्थव्यवस्था पर भार बढ़ने से संबंधित एक सवाल के जवाब में गांधी ने कहा कि अमीरों का लाखों करोड़ों रुपए का ऋण माफ हो सकता है। क्या यह सब्सिडी नहीं है? प्रधानमंत्री देश के सबसे अमीरों लोगों का ऋण माफ कर सकते हैं तो कांग्रेस सबसे गरीब लोगों को पैसा क्यों नहीं दे सकती?

गांधी ने कहा कि मोदी दो हिन्दुस्तान बना रहे है जिनमें एक अमीरों का है और दूसरा गरीबों का है। लेकिन कांग्रेस ऐसा हिन्दुस्तान बनायेगी जिसमें सबका सम्मान हो और सबकों समान अधिकार हों। एक सवाल के जवाब में गांधी ने कहा कि पार्टी का लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जल्द जारी कर दिया जाएगा।

इससे पहले कार्यसमिति की बैठक में चुनाव घोषणा पत्र के साथ साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। बैठक में पार्टी संसदीय दल की नेता एवं पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी मौजूद नहीं थी। इसमें वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह, एके एंटनी, गुलाम नवी आजाद, पार्टी महासचिव प्रियंका वाड्रा समेत कार्यसमिति के अधिकतर सदस्य मौजूद थे।