Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
March 27 in history : What happened in Indian and World History-मार्च 27 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines मार्च 27 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

मार्च 27 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
मार्च 27 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1668 – इंग्लैंड के शासक चार्ल्स द्वितीय ने बंबई (वर्तमान में मुंबई) को ईस्ट इंडिया कंपनी को सौंपा।
1721 – फ्रांस और स्पेन ने मैड्रिड समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1855 – अब्राहम गेस्नर ने केरोसिन (मिट्टी के तेल) का पेटेंट कराया।
1841 – पहले स्टीम फायर इंजन का सफल परीक्षण न्यूयार्क में किया गया।
1871 – पहला अंतरराष्ट्रीय रग्बी मैच स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला गया, जो स्काॅटलैंड ने जीता।
1884 – बोस्टन से न्यूयार्क के बीच पहली बार फोन पर लंबी दूरी की बातचीत हुई।
1898 – भारत के मुसलमानों के लिए आधुनिक शिक्षा की शुरुआत करने वाले सर सैयद अहमद खान का निधन। इन्होंने मोहम्मडन एंग्लो-ओरिएण्टल कॉलेज की स्थापना की जो बाद में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय बना।
1899- इंग्लैंड और फ्रांस के बीच पहला अंतरराष्ट्रीय रेडियो प्रसारण इतालवी आविष्कारक जी मारकोनी द्वारा किया गया।
1901 – अमरीका ने फिलीपीन्स के विद्रोही नेता एमिलियो एग्विनाल्डो को अपने कब्जे में लिया।
1933 – जापान ने लीग आफ नेशंस से खुद को अलग कर लिया।
1944 – यूरोपीय देश लिथुआनिया में दो हजार यहूदियों की हत्या कर दी गयी।
1953 – ओहियो के कोन्निओट में ट्रेन हादसे में 21 लोग मारे।
1956 – अमरीकी सरकार ने कम्युनिस्ट अखबार डेली वर्कर को जब्त कर लिया।
1964 – अलास्का में 8.4 की तीव्रता वाले भूकंप से 118 लोगों की मौत।
1989 – अमरीका के मिसाइल रोधी उपग्रह का परीक्षण विफल हुआ।
2002 – इजराइल के नेतन्या में आत्मघाती हमले में 29 लोग मारे गये।
2008 – अंतरिक्ष यान एंडेवर पृथ्वी पर सफलतापूर्वक सुरक्षित लौटा।